Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Lover held for killing married lover her two kids in Chhattisgarh Jashpur

सनकी आशिक ने महिला और दो बच्चों को मार रेत में छिपाई लाश, फिर खुद खा लिया जहर; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात

छत्तीसगढ़ के जशपुर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शख्स ने महिला और उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर उनके शवों को नदी के किनारे रेत में और जंगल में छिपा दिया।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जशपुर, भाषाWed, 25 June 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
सनकी आशिक ने महिला और दो बच्चों को मार रेत में छिपाई लाश,  फिर खुद खा लिया जहर; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात

छत्तीसगढ़ के जशपुर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शख्स ने महिला और उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर उनके शवों को नदी के किनारे रेत में दबा दिया। इतना ही नहीं, उसने फिर खुद भी जहर खा लिया। फिलहाल अस्पताल उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी को जशपुर लाया जा रहा था तब जानकारी मिली कि उसने पहले ही जहर खा लिया है, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में 36 साल की सुभद्रा ठाकुर और उसकी 14 साल की बेटी और 6 साल के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने 26 साल के प्रमोद गिद्धी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने बताया कि 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कह रहा है कि उसने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारकर साजबहार गांव के करीब उतियाल नदी के किनारे रेत में दबा दिया है।

पति से अलग रह रही थी महिला

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को नदी के किनारे भेजा गया और शवों की तलाश की गई। बाद में पुलिस ने नदी के किनारे दो बच्चों के शव बरामद कर लिए और कुछ दूरी पर जंगल में महिला का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और उसका प्रमोद के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने जब प्रमोद की तलाश शुरू की तब उसके रांची में होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस दल ने उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रमोद से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उसका और महिला का प्रेम संबंध था। कुछ समय बाद प्रमोद महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा और उनका विवाद बढ़ता गया। अधिकारी ने बताया कि प्रमोद ने 22 तारीख की रात में महिला को नदी के करीब मिलने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने दोनों बच्चों को भी वहां बुलाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रमोद बच्चों के शवों को नदी के किनारे और महिला के शव को जंगल में छुपाकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस प्रमोद को लेकर जशपुर आ रही थी तब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने जब प्रमोद से पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया है। इसके बाद पुलिस ने प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें