Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़In Korba, a 5 year old innocent girl was raped by a 14 year old boy, uncle and niece in relation

छत्तीसगढ़ में 5 साल की मासूम का 14 साल के लड़के ने किया रेप; रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी

रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी हैं। इसके चलते दोनों अक्सर साथ में खेला करते थे, इसी का फायदा लड़के ने उठाया और मौका पाकर निर्माणाधीन पीएम आवास में बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, कोरबाWed, 28 May 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में 5 साल की मासूम का 14 साल के लड़के ने किया रेप; रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल की बच्ची का 14 साल के लड़के ने रेप कर दिया। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी हैं। इसके चलते दोनों अक्सर साथ में खेला करते थे, इसी का फायदा लड़के ने उठाया और मौका पाकर निर्माणाधीन पीएम आवास में बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बच्ची की मां ने आरोपी लड़के को दरिंदगी को अंजाम देते देख लिया, तो मां ने लड़के पर चिल्लाया तो वह घबराकर कपड़े लेकर भाग गया और गांव में ही जाकर कहीं छिप गया। इसके बाद मौके पर पहुंची मां ने बच्ची को देखा, तो उसके शरीर पर खून के निशान थे। संदिग्ध हालत में मिली बच्ची को तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चला।

घटना को अंजाम देकर फरार हुए नाबालिग लड़के की दरिंदगी के बारे में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बच्चे को हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक दोनों के घर आसपास ही हैं। बच्ची के परिवार वाले अक्सर अपनी बेटी को खेलने के लिए उसके साथ छोड़ जाते थे। घटना वाले दिन भी दोनों खेल रहे थे, लेकिन तभी लड़के ने सामने बन रहे अपनी नानी के घर में ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम किया।

घटना की जानकारी आरोपी बच्चे के माता-पिता को लगी तो वो बेहोश हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और बच्ची के परिजनों से माफी मांग रहे हैं। पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी और किसानी करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। घटना के बाद से गांव वालों के बीच सन्नाटा और गम का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें