Hindi Newsकरियर न्यूज़Yoga Day Essay in Hindi : yoga divas bhashan International yoga day speech on 21 June short easy

Yoga Day Essay in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आसान निबंध, फटाफट हो जाएगा याद

Yoga Day Essay in Hindi : हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक बड़े उत्सव और उत्साह के साथ मनाती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। इस बार योग दिवस की थीम है- योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
Yoga Day Essay in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आसान निबंध, फटाफट हो जाएगा याद

Yoga Day Essay in Hindi : हर साल 21 जून का दिन पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन का मकसद योग के लाभों से लोगों को जागरूक करना है। इसके अलावा योग दिवस हमें अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में रुककर अपने भीतर झांकने और शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन भारत समेत दुनिया भर में लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। योग दिवस के अवसर पर स्कूलों में बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसे जीवशैली का हिस्सा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग आदि शामिल होते हैं। अगर आप निबंधन लेखन या भाषण (International Yoga Day Speech In Hindi) प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो यहां से उदाहरण ले सकते हैं।

Yoga Day Essay in Hindi : योग दिवस पर निबंध

हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक बड़े उत्सव और उत्साह के साथ मनाती है। यह दिन भारत के हजारों साल पुराने योग अभ्यास को याद करने और इसे दुनियाभर में फैलाने का एक खास अवसर है। योग भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा रहा है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है।

योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है। योग दिवस की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई। उन्होंने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव रखा जिसे 193 देशों ने समर्थन दिया। इसके बाद 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 21 जून 2015 को यानी पहली बार योग दिवस मनाया गया।

क्या है इस बार की थीम ( International Yoga Day Theme 2025 )

हर साल योग दिवस की एक थीम रखी जाती है। इस साल यानी 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- 'योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस साल की थीम बताती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा से जुड़ी है। जिसका मतलब है – सारी दुनिया एक परिवार है।

योग का अर्थ

योग शब्द संस्कृत के दो शब्दों से बना है - "युज", जिसका अर्थ है एक साथ और "युजीर", जिसका अर्थ है-एकजुट होना।

योग के फायदे

योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। योग न केवल व्यायाम है, बल्कि एक जीवनशैली है। योग अपनाकर हम स्वस्थ, शांत और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। तनाव से कोसों दूर सकते हैं। यहां जानें उसके बड़े फायदे-

- योग से आप अपने शरीर का लचीलापन बढ़ा सकते हैं। इससे फिटनेस अच्छी रहती है। मांसपेशियों में खिंचाव की संभावना कम हो जाती है।

- योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गठिया और कमर दर्द नहीं होता।

- योग करने से मन शांत रहता है। चिंता से दूर रहते हैं। मानसिक तनाव और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। रक्त प्रवाह अच्छा रहता है।

- अच्छी नींद आती है। मन खुश रहता है।

- योग ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

21 जून का दिन खास क्यों

21 जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है। भारतीय संस्कृति के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है इसीलिए ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें