Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC INDIAN ECONOMIC SERVICE INDIAN STATISTICAL SERVICE prelims admit card out at upsc.gov.in here direct Link

UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी IES/ISS प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी की ओर से इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन (ISS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी IES/ISS प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, Direct Link

UPSC Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 10 जून 2025 को इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन (ISS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) एग्जामिनेशन का आयोजन 20 से 22 जून 2025 को किया जाएगा।

यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के लिए 12 फरवरी 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उम्मीदवारों से आवेदन 4 मार्च 2025 तक स्वीकार किए गए थे। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 5 मार्च से 11 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) के 12 और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 35 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपीएससी सीडीएस 2 नोटिफिकेशन 2025 जारी,अभी upsconline.nic.in पर करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन जारी, यहां करें आवेदन

UPSC IES/ISS Prelims Admit Card: यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें