UPSC ESE Result Name Wise : यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स रिजल्ट में कौन कौन पास, देखें सबके नाम
UPSC ESE Prelims Result Name Wise Download Pdf : यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी ने ईसीई प्रीलिम्स (UPSC ESE IES 2025 Prelims exam) का आयोजन 8 जून 2025 को किया था। अब अगला चरण मेन्स का होगा।

UPSC ESE Prelims Result Name Wise Download Pdf : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज लिस्ट और नेम वाइज लिस्ट दोनों जारी कर दी है। सफल अभ्यर्थियों को 10 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2025 में भाग लेना होगा। इसके एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होंगे।
यहां देखें उन अभ्यर्थियों के नाम जो पास हुए
यूपीएससी ने ईसीई प्रीलिम्स (UPSC ESE (IES) 2025 Prelims exam) का आयोजन 8 जून 2025 को किया था।
सभी अभ्यर्थियों के प्रीलिम्स परीक्षा के अंक और कटऑफ अंक भर्ती प्रक्रिया अंतिम रूप से संपन्न होने के बाद जारी होंगे।
यह परीक्षा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे सेवा, भारतीय आयुध निर्माण सेवा, केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय विद्युत इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा, भारतीय रक्षा उपकरण सेवा, भारतीय नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय यांत्रिक और विद्युत सेवा, निरीक्षणालय में ग्रुप 'ए' पदों (रक्षा उत्पादन) और रक्षा संगठन और गुणवत्ता आश्वासन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिलता है।