Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET june 2025 Exam City OUT before admit card nta ugc net exam city released ugcnet download

UGC NET June 2025 Exam City OUT: यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link

UGC NET June 2025 Exam City Slip: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2025 सत्र की परीक्षा की एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी है। परीक्षार्थी ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
UGC NET June 2025 Exam City OUT: यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link

UGC NET June 2025 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 19 जून 2025 को यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET June 2025 Exam City Slip Direct Link

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से 29 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी होंगे जिसमें एग्जाम केंद्र का सटीक पता दिया गया होगा। एनटीए ने बताया है कि एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए होगा। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहले यह परीक्षा साल में दो बार जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए होती थी लेकिन जून 2024 यूजीसी नेट सत्र से पीएचडी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए भी इसके स्कोर का इस्तेमाल होने लगा है।

UGC NET June 2025 Exam City Slip: यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें