Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police SI Vacancy 2024: age limit relaxation announced in UPSI UPP UP Police SI bharti UP Police SI Bharti

UP Police SI Vacancy : कांस्टेबल के बाद यूपी पुलिस एसआई भर्ती में भी आयु सीमा में छूट का ऐलान

UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस की संशोधित विज्ञप्ति के मुताबिक एसआई की न्यूनतम आयु 21 वर्ष में 5 वर्ष की छूट और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष में 5 वर्ष की छूट दी गई है। 91 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 Jan 2024 09:11 AM
share Share
Follow Us on
UP Police SI Vacancy : कांस्टेबल के बाद यूपी पुलिस एसआई भर्ती में भी आयु सीमा में छूट का ऐलान

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के बाद स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती 2023 में भी आयु सीमा में छूट का ऐलान किया गया है। नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। uppbpb.gov.in पर जारी संशोधित विज्ञप्ति के मुताबिक न्यूनतम आयु 21 वर्ष में 5 वर्ष की छूट और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस में पहली बार सब इंस्पेक्टर पद पर निकली कुशल खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 91 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 का वेतनमान मिलेगा। 

आवेदकों का किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना जरूरी है। सेलेक्शन खेल में उनके स्किल के आधार पर और खेल में पाए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।  किसी को उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के आधार पर भर्ती किया जाता है और उसे न्यूनतम शैक्षिक अर्हता (किसी भी विषय में ग्रेजुएशन) पांच साल में हासिल करनी होगी। इसमें विफल रहने पर उसे सेवामुक्त कर दिया जाएगा। 

उम्मीदवारों ने निम्नलिखित स्तरों में से किसी एक खेल आयोजन में भाग लिया होगा:
- ओलंपिक, विश्व चैंम्पियनशिप, विश्व कप
- एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर। ,
- यूथ ओलंपिक खेल, एशियाई चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ युवा खेल, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व विश्वविद्यालय खेल , ओलंपिक संघ। -
- नेशनल चैम्पियनशिप (सीनियर/जूनियर)
नेशनल खेल
फेडरेशन कप नेशनल (सीनियर/जूनियर)
अखिल भारतीय अन्तर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर)
अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट
विश्व स्कूल खेल (अंडर 19)
अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता
राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19)

चयन - डॉक्यूमेंट्स व खेल प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फिर संबंधित खेल की दक्षता परीक्षा होगी। 80 मार्क्स का खेल कौशल परीक्षण होगा और 20 मार्क्स खेल प्रमाण पत्रों के मिलेंगे। 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें