UPPBPB UP Police Constable Vacancy 2022 : कहां है सूर्य मंदिर ? यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे जा चुके हैं ये 10 प्रश्न
UP Police Constable Bharti 2022 : 26000 से ज्यादा पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 10 फरवरी के बाद कभी भी जारी हो सकता है। राज्य में चुनाव संपन्न होने और नई सरकार बनने के बाद...

UP Police Constable Bharti 2022 : 26000 से ज्यादा पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 10 फरवरी के बाद कभी भी जारी हो सकता है। राज्य में चुनाव संपन्न होने और नई सरकार बनने के बाद परीक्षा तिथि का ऐलान भी हो सकता है। भर्ती बोर्ड के मुताबिक परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। ऐसे में कॉम्पीटिशन तगड़ा होगा। जरूरी है कि आप अभी से तैयारी शुरू कर दें। ऐसे प्रश्नों को जरूर देख लें जो पहले पूछे जा चुके हैं। इससे आपको प्रश्नों का स्तर पता लग जाएगा।
यहां देखें कुछ ऐसे प्रश्न जो पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे जा चुके हैं -
1. प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कहां हैं?
क. खुजराहो
ख. आबू
ग. कोणार्क
घ. धार्चुला
2. भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
क. डॉ. भामराव अंबेडकर
ख. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
ग. श्री कृष्णस्वामी अय्यर
घ. श्री के. एम. मुंशी
3. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया?
क. चंद्रगुप्त मौर्य
ख. बिंदुसार
ग. अशोक
घ. कौटिल्य
4. भारत में संपत्ति का अधिकार अब रह गया है -
क. संवैधानिक अधिकार
ख. मौलिक अधिकार
ग. कानूनी अधिकार
घ. प्राकृतिक अधिकार
5. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहा है?
क. रामनगर (नैनीताल)
ख. दुधवा (लखीमपुर)
ग. बांदीपुर (राजस्थान)
घ. काजीरंगा (असम)
6. सुंदरबन कहां हैं?
क. गंगा ब्रहम्पुत्र डेल्टा में
ख. दख्खन के पठार में
ग. गोदावरी डेल्टा में
घ. महानदी डेल्टा में
7. ध्वनि मापक ईकाई को कहते हैं -
क. कैलोरी
ख. फारेनहाइट
ग. न्यूटन
घ. डेसिबल
8. हरितग्रह प्रभाव किस गैस के अधिक मात्रा में होने से बढ़ता है?
क. कार्बन डाइ ऑक्साइड
ख. नाइट्रोजन
ग. ऑक्सीजन
घ. आर्गन
9. राज्यसभा की सदस्यावधि होती है
क. 3 वर्ष।
ख. 5 वर्ष।
ग. 6 वर्ष।
घ. 2 वर्ष।
10. देश में मुद्रा की आपूर्ति को कौन नियंत्रित करता है -
क. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
ख. एसबीआई
ग. व्यापारिक बैंक
घ. राष्ट्रीय आवास बैंक
उत्तर - 1. ग-कोर्णाक, 2.ख- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद , 3. ग- अशोक, 4. ग- कानूनी अधिकार, 5-क. रामनगर (नैनीताल), 6. क- गंगा ब्रहम्पुत्र डेल्टा में, 7.घ- डेसिबल, 8. क. कार्बन डाइ ऑक्साइड, 9.ग. 6 वर्ष। 10.क- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)