Hindi Newsकरियर न्यूज़School Education Deptt MP: Revised time table of class 8th annual examination 2022-23 released

School Education Deptt MP: कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा 2022-23 की संशोधित समय-सारणी जारी

MP School Class 8 Exam Date 2023: मध्यप्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग ने कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी वर्ष-2022-23 जारी किया है। संशोधि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 8वीं की वार्षि

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 March 2023 05:00 PM
share Share
Follow Us on
School Education Deptt MP: कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा 2022-23 की संशोधित समय-सारणी जारी

MP School Class 8 Exam Date 2023: मध्यप्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग ने कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी वर्ष-2022-23 जारी किया है। संशोधि परीक्षा कार्यक्रम  के अनुसार, 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाओं का आयोजन एक पाली में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन 25 मार्च 2023 को विज्ञान का पेपर और आखिरी दिन 3 अप्रैल 2023 को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) का पेपर आयोजित किया जाएगा। आगे देखिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम-

MP Class 8 Exam 2023 Shedule :
25-03-2023 : विज्ञान

27-03-2023 : सामाजिक विज्ञान

29-03-2023 : प्रथम भाषा-विशिष्ट (हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)

31-03-2023 : द्वितीय भाषा- सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

01-04-2023 : तृतीय भाषा-संस्कृत/सामान्य हिन्दी/उर्दू/मराठी/उड़िया/पंजाबी अन्य। अथवा चित्रकला।

अतिरिक्त भाषा-सामान्य उर्दू/हिन्दी/अन्य।

03-04-2023 : गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)

आपको बता दें कि पिछले वर्ष मध्यप्रदेश कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा में करीब साढ़े सात लाख छात्रों ने भाग लिया था। उम्मीद है कि इस वर्ष भी करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में भाग लेंगे।
 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें