Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB NTT Teacher Result declared check rajasthan ntt recruitment final result updates
RSMSSB NTT Teacher Result : राजस्थान पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी
RSMSSB NTT Teacher Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पूर्व प्राथमिकी शिक्षक भर्ती (एनटीटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी नतीजे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती...
Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 11 Nov 2020 03:00 PM

RSMSSB NTT Teacher Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पूर्व प्राथमिकी शिक्षक भर्ती (एनटीटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी नतीजे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में 504 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वैकेंसी 1350 पदों के लिए निकाली गई थी। नॉन टीएसपी में 1130 पदों के मुकाबले 494 और टीएसपी में 220 पदों के मुकाबले सिर्फ 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
रिजल्ट का Direct Link
इस भर्ती का विज्ञापन अगस्त 2018 में निकाला गया था। भर्ती की शुरुआत में 1310 पदे थे जिसे बाद में बढ़ाकर 1350 कर दिया गया था। 24 फरवरी 2019 को परीक्षा हुई थी। 31 जुलाई 2019 को परीक्षा परिणाम जारी किए गए थे। सितंबर 2019 में वेरिफिकेशन का काम हुआ था।
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।