RSMSSB JE Admit Card 2020 : राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज (सोमवार को) जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आरएसएमएसएसबी जेई भर्ती परीक्षा के...

RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज (सोमवार को) जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आरएसएमएसएसबी जेई भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो वे एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान 1098 पदों को भर्ती के लिए शुरू किया गया है जिसके तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स की भर्ती होगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे RSMSSB Admit Card 2020:
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड (Admit Card) पर क्लिक करें।
अब Direct link to download RSMSSB JE Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकेंगे।