Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2021 : Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment Exam Answer Key Released
RSMSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2021 : राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी
RSMSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 सितंबर को आयोजित हुई कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी...
Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 25 Sep 2021 10:17 AM

RSMSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 सितंबर को आयोजित हुई कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ये आंसर-की चेक कर सकते हैं। 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच अभ्यर्थी उत्तरों के प्रति अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
बोर्ड ने कहा है कि वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तरों के विकल्प के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित हुई थी। यह भर्ती परीक्षा 2254 पदों के लिए हो रही है। इसमें 2002 पद नॉन टीएसपी के और 252 पद टीएसपी के हैं।
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।