JAC 12th Arts Result 2019: देखें झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के पहले 3 टॉपर्स की मार्कशीट
JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट...
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 21 May 2019 06:06 PM

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jac.nic.in या jacresults.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया। 79.97 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। 1 लाख 84 हजार 384 विद्यार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे, जिसमें से 1 लाख 47 हजार 468 पास हुए. 2018 में 72.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे।



पतरातू के एसएस मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा मनाली गुप्ता 87.4 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी। दूसरे स्थान पर रांची वूमने कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्कू ने 84.4 प्रतिशत लाया। तीसरे स्थान पर गांधी नगर कॉलेज लातेहार की छात्रा पलक अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक लाया।
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।