Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 10th result 2019: Jharkhand Board class 10 results declared today at jac nic in

jac 10th result 2019: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, इस लिंक पर मिलेंगे नतीजे www.jacresults.com/sec-all/index.php 

JAC 10th results 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी), रांची की ओर से आज जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2019 के परिणाम जारी हो गए हैं। ये परिणाम झारखंड बोर्ड (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 18 May 2019 08:52 AM
share Share
Follow Us on
 jac 10th result 2019: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, इस लिंक पर मिलेंगे नतीजे www.jacresults.com/sec-all/index.php 

JAC 10th results 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी), रांची की ओर से आज जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2019 के परिणाम जारी हो गए हैं। ये परिणाम झारखंड बोर्ड (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी किए गए। इस लिंक पर मिलेंगे नतीजे http://www.jacresults.com/sec-all/index.php  इसलिए रिफ्रेश करते रहें। जेएसी 10वीं परीक्षा 2019 के परिणाम छात्र काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 70.77% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

बोर्ड के चैयरमैन अरंविंद प्रसाद सिंह ने नतीजे जारी किए। इस साल परीक्षा में 441605 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 438256 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार कुल 310158 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।  गिरीडीह 79.27% फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।  हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा। पलामू जिला अव्वल रहा। यहां का रिजल्ट 79.74% रहा।

 मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्ततिकाओं का मूल्यांकन दो मई से शुरू हो गया था। झारखंड बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक ली गई थी। झाऱखंड बोर्ड 10वीं में इस बार करीब 4.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि 2018 में कुल 748,000 विद्यार्थियों का झारखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जेएससी की मैट्रिक परीक्षा कुल 431,734 विद्यार्थियों शामिल हुए थे।। 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने इस साल पहली बार राज्य के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया था जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा हो सके।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें