SSC : मंत्रालयों में हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, CISF में SI बनने का भी चांस
एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हिंदी या इंग्लिश में हिंदी/ इंग्लिश कंपल्सरी सब्जेक्ट के साथ होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के वर्ग की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), जूनियर ट्रांसलेटर (JT), सीनियर ट्रांसलेटर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सब इंस्पेकटर (हिंदी ट्रांसलेटर) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल 26 जून अंतिम तिथि है। इस भर्ती के जरिए कुल 437 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट SSC.gov.in पर 5 जून से जारी हैं। अभ्यर्थी लास्ट डेट 26 जून 2025 रात 11 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने की भी लास्ट डेट यही है।
योग्यता
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हिंदी या इंग्लिश में हिंदी/ इंग्लिश कंपल्सरी सब्जेक्ट के साथ होनी चाहिए।
सब इंस्पेक्टर पदों के लिए शारीरिक योग्यता भी तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 155 सेमी होनी चाहिए।
न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
SSC JHT 2025: परीक्षा पैटर्न
Paper 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप):
विषय: जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश
कुल प्रश्न: 200 (100 हिंदी + 100 इंग्लिश)
कुल अंक: 200
समय: 2 घंटे
निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
Paper 2 (डेस्क्रिप्टिव टाइप):
विषय: हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिंदी अनुवाद, और दोनों भाषाओं में एक-एक निबंध
कुल अंक: 200
समय: 2 घंटे
पेपर 1 के लिए सिलेबस
सामान्य हिंदी:
संधि, समास, क्रिया, विशेषण, हिंदी पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, गद्यांश पर आधारित प्रश्न, शब्दों का सही प्रयोग, भाषा की समझ।
जनरल इंग्लिश:
वोकैबुलरी, ग्रामर, आर्टिकल्स, वर्ब्स, प्रीपोज़िशन, फिल इन द ब्लैंक्स, एरर रिकग्निशन, वाक्य रचना, इडियम्स और फ्रेसेज़, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स आदि।
पेपर 2 के लिए सिलेबस
एक अनुवाद: हिंदी से इंग्लिश
दूसरा अनुवाद: इंग्लिश से हिंदी
एक निबंध: हिंदी में
एक निबंध: इंग्लिश में