RSOS 10th 12th result 2025 Live Updates , rajasthan state open school result : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं में 46.1 फीसदी और 12वीं में 49.1 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 47.7 फीसदी रहा। लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी रहा। वहीं 12वीं में बेटियां का रिजल्ट 49.4 फीसदी और बेटों का 48.7 फीसदी रहा। कक्षा 10वीं में जोधपुर जिले के अमान खान ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर छात्र वर्ग में प्राप्त कर फर्स्ट रैंक हासील की है। जबकि जबकि जयपुर जिले की हीना ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में पहली रैंक हासिल की है। वहीं कक्षा 12वीं में बालोतरा जिले के सुमित ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में टॉप किया है। जबकि चूरू जिले की रुखसाना बानो ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में फर्स्ट रैंक हासिल की है। रैंक-1 पाने वाले लड़के लड़कियों को 21-21 हजार रुपए और सेकेंड रैंक वाले लड़के लड़कियों को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
RSOS 10th 12th result - Direct Link
10वीं के टॉपर
लड़कियों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- हीना, जयपुर- 500 में से 449 मार्क्स, 89.8 प्रतिशत,
रैंक 2- ममता, फलौदी- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत,
रैंक 2- चांदू कंवर, जैसलमेंट- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत
लड़कों में टॉपर
रैंक 1- अमान खान, जोधपुर- 500 में से 427 मार्क्स, 85.4 प्रतिशत
रैंक 2- गजेन्द्र सिंह देवरा, सिरोही, 500 में से 419 मार्क्स, 83.8 प्रतिशत
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट
लड़कियों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- रुखसाना बानो, चुरू- 500 में से 443 मार्क्स, 88.6 प्रतिशत,
रैंक 2- खुशबू जैन, डूंगरपुर - 500 में से 420 मार्क्स, 88 प्रतिशत
लड़कों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- सुमित, बालोतरा - 500 में से 430 मार्क्स, 86 प्रतिशत,
रैंक 2- प्रियांक अहारी, राजसमंद, 500 में से 429 मार्क्स, 85.8 प्रतिशत
20 Jun 2025, 07:37:43 AM IST
RSOS Result 2025 Live: ठीक काम कर रहा लिंक, चेक कर सकते हैं रिजल्ट
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं का रिजल्ट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/checkresult पर जाकर चेक किया जा सकता है। नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए थे लेकिन वेबसाइट बमुश्किल ही खुल रही थी। खुलने पर लिंक ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने में काफी दिक्कत हो रही थी। अब लिंक खुल रहा है। स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
19 Jun 2025, 02:40:40 PM IST
RSOS Result 2025 Live: आंसर शीट डिजी लॉकर के माध्यम से
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं में अब डिजिटल परीक्षा प्रबंधन प्रणाली लागू हो गई है। जिसमें स्टूडेंट्स को उनकी आंसर शीट डिजी लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
19 Jun 2025, 02:37:25 PM IST
RSOS Result 2025 Live: 20 जून से 26 जून के बीच रीइवेल्यूएशन के लिए करें आवेदन
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं रिजल्ट के बाद अब कल से रीइवेल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो स्टूडेंट्स आंसर शीट के रिवेल्युएशन के इच्छुक हैं। वह 20 जून से 26 जून के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos के माध्यम से स्वीकार किए जायेंगे।
19 Jun 2025, 02:35:52 PM IST
RSOS Result 2025 Live: 12वीं में रुखसाना बानो ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर
RSOS Result 2025 Live: कक्षा 12वीं में बालोतरा जिले के सुमित ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में टॉप किया है। जबकि चूरू जिले की रुखसाना बानो ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में फर्स्ट रैंक हासिल की है। रैंक-1 पाने वाले लड़के लड़कियों को 21-21 हजार रुपए और सेकेंड रैंक वाले लड़के लड़कियों को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
19 Jun 2025, 02:32:04 PM IST
RSOS Result 2025 Live: 10वीं में छात्रों में अमान खान और छात्राओं में जयपुर की हीना टॉपर
RSOS Result 2025 Live: कक्षा 10वीं में जोधपुर जिले के अमान खान ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर छात्र वर्ग में प्राप्त कर फर्स्ट रैंक हासील की है। जबकि जबकि जयपुर जिले की हीना ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा वर्ग में फर्स्ट रैंक हासिल की है। फर्स्ट रैंक हासिल करने पर दोनों टॉपर्स को 21 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
19 Jun 2025, 02:30:52 PM IST
RSOS Result 2025 Live: ओवरऑल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान में मार्च और मई 2025 की स्टेट ओपन परीक्षा में कक्षा 10वीं के लिए कुल 53 हजार 498 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 35 हजार 575 स्टूडेंटन्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 46.1 प्रतिशत 16 हजार 400 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि कक्षा 12वीं के लिए 49 हजार 499 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 38 हजार 289 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 18 हजार 800 स्टूडेंट्स पास हुए है। पासिंग प्रतिशत 49.1 रहा।
19 Jun 2025, 01:34:11 PM IST
RSOS Result 2025 Live: ऑन डिमांड परीक्षा शुरू होगी
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की कॉपियों को कोडिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ‘शिक्षित राजस्थान’ मिशन के तहत ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे।
19 Jun 2025, 01:33:01 PM IST
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट से जुड़े ऐलान
RSOS Result 2025 Live: स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी, सचिव डॉ. अरुणा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डायरेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि बीते आठ वर्षों में स्टेट ओपन स्कूल ने कई नवाचार अपनाए हैं।
- वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत
- पाठ्यपुस्तकों का डिजिटलीकरण
- आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करना
- उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल जांच प्रणाली की शुरुआत
- उन्होंने कहा कि इन सुधारों की वजह से मात्र 12–13 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया गया।
19 Jun 2025, 01:27:54 PM IST
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल पूरक परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल पूरक परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा
- 10वीं में 5204 ने पंजीकरण कराया। 5204 एग्जाम में बैठे। 2797 पास हुए। 2407 आंशिक रूप से उत्तीर्ण रहे।
- 12वीं में 8669 ने पंजीकरण कराया। 8669 एग्जाम में बैठे। 5323 पास हुए। 3346 आंशिक रूप से उत्तीर्ण रहे।
19 Jun 2025, 01:21:47 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल टॉपरों को मिलेगा ये अवॉर्ड
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं के टॉपरों में पहली रैंक पाने वाले लड़के लड़कियों को 21-21 हजार रुपये और 12वीं के टॉपरों में पहली रैंक पाने वाले लड़के लड़कियों को 11-11 हजार रुपये मिलेंगे
19 Jun 2025, 01:17:31 PM IST
RSOS 12th Topper List 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट
RSOS 12th Topper List 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं टॉपर लिस्ट
लड़कियों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- रुखसाना बानो, चुरू- 500 में से 443 मार्क्स, 88.6 प्रतिशत,
रैंक 2- खुशबू जैन, डूंगरपुर - 500 में से 420 मार्क्स, 88 प्रतिशत
लड़कों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- सुमित, बालोतरा - 500 में से 430 मार्क्स, 86 प्रतिशत,
रैंक 2- प्रियांक अहारी, राजसमंद, 500 में से 429 मार्क्स, 85.8 प्रतिशत
19 Jun 2025, 01:17:11 PM IST
RSOS 10th Topper List 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं टॉपर लिस्ट
RSOS 10th Topper List 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं टॉपर लिस्ट
लड़कियों की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- हीना, जयपुर- 500 में से 449 मार्क्स, 89.8 प्रतिशत,
रैंक 2- ममता, फलौदी- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत,
रैंक 2- चांदू कंवर, जैसलमेंट- 500 में से 425 मार्क्स, 85 प्रतिशत
लड़कों में टॉपर
रैंक 1- अरमान खान, जोधपुर- 500 में से 427 मार्क्स, 85.4 प्रतिशत
रैंक 2- गजेन्द्र सिंह देवरा, सिरोही, 500 में से 419 मार्क्स, 83.8 प्रतिशत
19 Jun 2025, 12:43:55 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं में जयपुर की हीना टॉपर
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं में जयपुर की हीना ने 500 में से 449 अंक (89.8 फीसदी) हासिल कर टॉप किया है।
19 Jun 2025, 12:41:59 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं में रुखसाना बानो ने किया टॉप
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं में रुखसाना बानो ने टॉप किया है। चुरु की रुखसाना ने 500 में से 443 अंक यानी 88.6 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे राज्य में पहली रैंक हासिल की।
19 Jun 2025, 12:11:07 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं रिजल्ट में 49.1 फीसदी पास
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं रिजल्ट में 49.1 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं की तरह 12वीं में भी बेटियों ने बाजी मारी। बेटियां का रिजल्ट 49.4 फीसदी और बेटों का 48.7 फीसदी रहा।
19 Jun 2025, 12:09:16 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं रिजल्ट में 46.1 फीसदी पास
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं रिजल्ट (पूरक समेत) में 46.1 फीसदी पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट 47.7 फीसदी रहा। लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी रहा। बेटियों ने बाजी मारी है।
19 Jun 2025, 12:02:14 PM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं स्ट्रीम1 का रिजल्ट
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं स्ट्रीम 1 में 40830 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 40830 एग्जाम में बैठे। 13477 विद्यार्थी एग्जाम में पास हुए। 27353 आंशिक रूप से उत्तीर्ण रहे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल विद्यार्थियों को फेल नहीं करता। बल्कि आंशिक रूप से उत्तीर्ण करार देता है। इन्हें फिर से बाद में परीक्षा देने का मौका मिलता है।
19 Jun 2025, 11:57:40 AM IST
RSOS Result 2025 Live: कैसा रहा स्ट्रीम 1 की 10वीं का रिजल्ट
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं का रिजल्ट आ गया है। स्ट्रीम 1 में 10वीं में 48294 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी 48294 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इसमें 13603 पास हुए। 34691 आंशिक रूप से उत्तीर्ण रहे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल विद्यार्थियों को फेल नहीं करता। बल्कि आंशिक रूप से उत्तीर्ण करार देता है। इन्हें फिर से बाद में परीक्षा देने का मौका मिलता है।
19 Jun 2025, 11:52:18 AM IST
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस 10वीं 12वीं के टॉपरों को मिलेंगे 21000 और 11000 रुपये
RSOS Result 2025 Live: सरकार की घोषणा के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य और जिला स्तर पर टॉप रहने वाले लड़कों को एकलव्य और महिला को मीरा पुरस्कार दिया जाता है। इस बार भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों को मीरा व एकलव्य पुरस्कार मिलेगा। पहले स्थान वाले विद्यार्थी को 21000 रुपये और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपये मिलेंगे। साथ ही सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी पहला स्थान पाने वाले एक लड़की व एक लड़के को 11000 रुपये एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
19 Jun 2025, 11:44:42 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड का रिजल्ट जारी
RSOS Result 2025 Live: 10वीं एवं 12वीं का परिणाम किया जारी, मार्च–मई 2025 सत्र में आयोजित परीक्षा का परिणाम किया जारी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम किया जारी
19 Jun 2025, 11:38:13 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी। पूरक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया।
19 Jun 2025, 11:32:42 AM IST
RSOS Result 2025 Live: 12 से 13 दिनों में रिजल्ट तैयार
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ने 10वीं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन कीं और चेक कीं। इससे रिजल्ट 12-13 दिनों में जारी होना संभव हो पाया।
19 Jun 2025, 11:31:43 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चंद मिनटों, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चंद मिनटों में जारी होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
19 Jun 2025, 11:28:12 AM IST
RSOS Result 2025 Live: नामांकन नंबर और जन्म तिथि रखें तैयार
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर कुछ देर में चेक कर सकेंगे। एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि डालनी होगी।
19 Jun 2025, 11:25:38 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट - यहां देखें मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट - यहां देखें मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- राजस्थान ओपन बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर अपना कक्षा सेलेक्ट करें।
- अब आपको एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद नतीजे स्क्रीन पर ओपन हो जायेंगे जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे।
19 Jun 2025, 11:24:59 AM IST
RSOS Result 2025 Live: बीत वर्ष आरएसओएस 10वीं का रिजल्ट अच्छा रहा था
RSOS Result 2025 Live: बीते वर्ष राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं परीक्षा में कुल 66271 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 65332 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे जिसमें 22357 पास हुए थे। रिजल्ट 80.33 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं परीक्षा में कुल 66439 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे जिसमें 65851 स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठे था। इनमें 23752 विद्यार्थी पास हुए। रिजल्ट प्रतिशत 63.09 फीसदी रहा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स रिजल्ट की घोषणा के 7 दिनों के भीतर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।
19 Jun 2025, 11:15:41 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के टॉपरों को क्या अवॉर्ड मिलेगा
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के टॉपरों को अवॉर्ड भी दिया जाएगा। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों को मीरा व एकलव्य पुरस्कार मिलेगा। पहले स्थान वाले विद्यार्थी को 21000 रुपये और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपये मिलेंगे। साथ ही सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी पहला स्थान पाने वाले एक लड़की व एक लड़के को 11000 रुपये एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
19 Jun 2025, 11:14:35 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं के पिछले साले के टॉपरों की लिस्ट
RSOS Result 2025 Live: पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं में राज्य स्तर पर महिलाओं में डिंपल कुमावत, पाली ने 87.04 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। राध तेली ने 86.60 अंक हासिल कर दूसरी रैंक प्राप्त की। लड़कों में धर्मवीर जोगी, झालावाड़ ने 84.40 अंक हासिल कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर बाड़मेर के चनणा राम रहे जिन्होंने 82.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। 12वीं में लड़कियों में उदयपुर की प्रियंका पंवार ने 86.60 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। नागौर की सरिता भाम्बु 86.40 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में बांसवाड़ा के गौरव जोशी ने 82.20 फीसदी अंक लाकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर 82 फीसदी अंक के साथ सीकर के कमलेश कुमार कुमावत रहे।
19 Jun 2025, 11:13:19 AM IST
RSOS Result 2025 Live: कैसा रहा था जुलाई सत्र 2024 की राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट
RSOS Result 2025 Live: जुलाई सत्र 2024 की राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा में 10वीं का रिजल्ट 80.33 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 63.09 प्रतिशत रहा था। 10वीं में लड़कों का रिजल्ट 66.80 व लड़कियों का रिजल्ट 90.44 फीसदी रहा था। 12वीं में लड़के 62.08 फीसदी व लड़कियां 63.84 फीसदी पास हुईं।
19 Jun 2025, 11:11:36 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा साल में दो बार
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा साल में दो बार कराई जाती है। 10वीं के लिए 14 साल व 12वीं के लिए 15 साल से कम नहीं होना चाहिए। इससे अधिक आयु के भी इस परीक्षा को दे सकते हैं।
19 Jun 2025, 11:09:40 AM IST
RSOS Result 2025 Live: कौन देता है राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा
RSOS Result 2025 Live: जो किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ देते है या फिर भी स्कूल नहीं जा पाते हैं, वे विद्यार्थी राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा देते हैं। आज इनकी मेहनत का नतीजा जारी होगा।
19 Jun 2025, 11:01:49 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। नतीजे 11.30 बजे आएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध RSOS कक्षा 10 परिणाम 2025/RSOS कक्षा 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नामांकन संख्या और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
राजस्थान ओपन स्कूल परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
19 Jun 2025, 10:44:38 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड से अलग है राजस्थान बोर्ड
RSOS Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में स्टूडेंट्स की नियमित पढ़ाई होती है। बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अलावा प्रथम व द्वितीय परख तथा अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं भी होती हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट सिलेबस तैयार करते हैं। ओपन बोर्ड में ऐसा नहीं होता। छात्र परीक्षा तैयारी कर सीधे परीक्षा देने पहुंचते हैं। इसलिए राजस्थान बोर्ड और स्टेट ओपन बोर्ड के सिलेबस व कार्य प्रणाली में अंतर हैं।
19 Jun 2025, 10:30:39 AM IST
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस 10वीं 12वीं के किन विषयों का सिलेबस बदलेगा
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस 10वीं के इन विषयों के सिलेबस तैयार होंगे: बोर्ड को मिली सूचना के अनुसार ओपन स्कूल की ओर से कक्षा 10वीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, मनोविज्ञान, चित्रकला, डेटा एंट्री कार्य के सिलेबस तैयार होंगे।
आरएसओएस 12वीं के विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स विषयों के तैयार होंगे: कक्षा 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी के अनिवार्य विषयों के साथ ही वैकल्पिक विषय के रूप में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखा शास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान अंग्रेजी माध्यम, चित्रकला, पर्यावरण विज्ञान एवं डेटा एंट्री कार्य के सिलेबस तैयार होंगे।
19 Jun 2025, 10:17:11 AM IST
RSOS Result 2025 Live: आरएसओएस रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी शुभकामनाएं
RSOS Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट कर कहा- आज प्रातः 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर, जयपुर से राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा मार्च–मई 2025 सत्र के अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम हेतु अग्रिम शुभकामनाएं।
19 Jun 2025, 10:16:04 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं कक्षाओं के करवाएगा नए सिलेबस तैयार
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का सिलेबस नया तैयार करवाएगा। कुल 29 विषयों के नए सिलेबस तैयार होंगे। इनमें 10वीं के 12 और 12वीं के 17 विषय शामिल हैं। आगामी सत्रों में प्रदेश के स्टूडेंट्स को नए सिलेबस के आधार पर ही तैयारी करनी होगी। ओपन स्कूल ने इस कार्य के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी सहयोग मांगा है। बोर्ड के विशेषज्ञ ही इस सिलेबस को तैयार कर सकते हैं।
19 Jun 2025, 09:39:54 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन रिजल्ट में सिर्फ दो घंटे बाकी
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं 12वीं के रिजल्ट में सिर्फ दो घंटे बाकी रह गए हैं। 11.30 बजे परीक्षार्थी rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
19 Jun 2025, 09:17:17 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं रिजल्ट में कोई फेल नहीं होता
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाता है। जो स्टूडेंट्स पास होंगे वे भविष्य में आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, जो स्टूडेंट इस बार पास नहीं हो पाएंगे, ॉउन्हें फिर से परीक्षा उत्तीर्ण करने का मौका दिया जाएगा।
19 Jun 2025, 09:03:23 AM IST
RSOS Result 2025 Live: कैसे देखें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट
RSOS Result 2025 Live: कैसे देखें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट
- आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rajasthanstateopenschool.com, rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- RSOS 10th 12th Result 2025 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा का चयन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
19 Jun 2025, 08:33:48 AM IST
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट का इंतजार 1.03 लाख स्टूडेंट्स को
RSOS Result 2025 Live: इस बार राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दोनों 10वीं 12वीं परीक्षाओं में कुल 1,03,004 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें 10वीं के 53501 और 12वीं के 49503 स्टूडेंट्स है। यानी आज करीब 1.03 लाख स्टूडेंट्स का आरएसओएस रिजल्ट जारी होगा।