Hindi NewsकरियरRBSE 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

RBSE 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025 Live Updates, rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

RBSE 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

RBSE 8th Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 28 May 2025 02:28 PM
हमें फॉलो करें

RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025 declared , Live Updates, rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in , rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 8th रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result 2025 LIVE कवरेज: यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले के रानी ब्लॉक में स्थित डीओआईटी के ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान बोर्ड 8वीं का परीक्षा परिणाम ( RBSE 8th Result Roll No wise, RBSE 8th Result Name Wise ) जारी किया। वे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा। राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम कक्षा, जिला और रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है। सभी विद्यार्थियों का 8वीं रिजल्ट शाला दर्पण और पीएसपी पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन जारी किया गया है। ग्रेड वाइज बात करें तो 19.65% स्टूडेंट ने 81 से लेकर 100% तक नंबर हासिल किए। इन्हें A ग्रेड में शामिल किया है। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 2 लाख 48 हजार 542 है। इसी तरह ग्रेड B में 52.38% स्टूडेंट आए हैं। इन्हें 61 से लेकर 80 फीसदी तक नंबर मिले हैं। इन स्टूडेंट की संख्या पूरे प्रदेश में 6 लाख 62 हजार 367 है। ग्रेड सी में 24.46% स्टूडेंट आए हैं। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 3 लाख 9 हजार 317 है। ग्रेड डी में 0.17% स्टूडेंट आए हैं। इनकी कुल संख्या 2 हजार 143 है। 41 हजार 368 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक करें राजस्थान 8वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट

- rajshaladarpan.nic.in

- rajpsp.nic.in

- rajeduboard.rajasthan.gov.in

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट यूं करें चेक

स्टेप 1 - rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - रिजल्ट के लिंक पर जाकर क्लास 8th चुनें।

स्टेप 3 - क्लास, जिला और रोल नंबर की डिटेल्स डालें।

स्टेप 4- सब्मिट करने पर राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट लेना न भूलें।

27 May 2025, 09:49:10 AM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में सीकर टॉपर, धौलपुर सबसे पीछे

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आठवीं बोर्ड का रिजल्ट इस बार 96.66 परसेंट रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.94 परसेंट ज्यादा रहा है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट 97.24 परसेंट रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 96.14 परसेंट रहा। विभिन्न कारणों से 881 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक लिया गया है। राजस्थान में सबसे शानदार रिजल्ट सीकर जिले का रहा है जहां 98.96 परसेंट रिजल्ट रहा है। सबसे कम पास वाले स्टूडेंट्स धौलपुर के रहे। जहां 93.37 परसेंट रिजल्ट रहा है।

27 May 2025, 07:41:42 AM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: बाड़मेर व बालोतरा दोनों जिलों को परिणाम 95.45 फीसदी रहा

RBSE 8th Result 2025 Live: शिक्षा विभाग ने सोमवार को राजस्थान 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया। बाड़मेर व बालोतरा दोनों जिलों को परिणाम 95.45% रहा। बाड़मेर व बालोतरा जिले में 59 हजार 315 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 0.99% अधिक रहा। परीक्षा में 95% छात्र व 95.99% छात्राएं पास हुई। बाड़मेर के 59 हजार 351 में से 18.69% यानि 11094 विद्यार्थियों को ए ग्रेड, 52.10% यानि 30 हजार 923 को बी ग्रेड, 24.47% यानि 14 हजार 522 को सी ग्रेड, 0 .19% यानि 112 विद्यार्थियों को डी तथा 2700 यानि 4.55% को ई ग्रेड मिला है।

27 May 2025, 06:31:33 AM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: जैसलमेर में 52 फीसदी बच्चों को बी ग्रेड, जिले में ए ग्रेड में सिर्फ 13 फीसदी विद्यार्थी

RBSE 8th Result 2025 Live: शिक्षा विभाग ने सोमवार को राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। जैसलमेर जिले के 14 हजार 29 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 7 हजार 937 लड़के व 6 हजार 92 बालिकाएं थी। जिसमें से 7 हजार 521 लड़के व 5 हजार 827 बालिकाएं पास हो गई। इसके अलावा 416 लड़के व 263 बालिकाओं को सप्लीमेंट्री तथा 2 बालिकाओं का रिजल्ट रोका गया है। जैसलमेर के 94.76 बच्चे व 95.65 प्रतिशत बालिकाएं पास हुई है। जिसमें बालिकाओं ने बाजी मारी है।

26 May 2025, 07:57:12 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: बांसवाड़ा में 3 हजार 497 को मिली ए ग्रेड; जिले का रिजल्ट 94.77 फीसदी

RBSE 8th Result 2025 Live: बांसवाड़ा जिले में इस बार 37 हजार 211 स्टूडेंट्स में 3 हजार 497 को ए ग्रेड मिली है। सर्वाधिक स्टूडेंट्स को बी ग्रेड मिली है। रिपोर्ट के अनुसार 21817 स्टूडेंट्स यानि 58.6 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बी ग्रेड मिली। सी ग्रेड वाले स्टूडेंट्स की संख्या 9957 और डी ग्रेड के स्टूडेंट्स की संख्या 0 है। साथ ही जिले के करीब 1944 बच्चों के ग्रेड ई मिली है। एक स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका गया है। जिले का ओवरऑल परिणाम 94.77 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का प्रतिशत 93.87 और छात्राओं का परिणाम 95.73 प्रतिशत रहा है।

26 May 2025, 06:40:00 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: खुलने लगा राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक

RBSE 8th Result 2025 Live: खुलने लगा राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक। अब विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx

26 May 2025, 06:38:15 PM IST

RBSE 8th Result 2025 declared : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में किस जिले में कितने हुए पास

RBSE 8th Result 2025 declared : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में किस जिले में कितने हुए पास

सीकर- 98.96 फीसदी

दौसा - 98.62 फीसदी

अजमेर - 98.17 फीसदी

नागौर - 98.08 फीसदी

चुरू - 97.98 फीसदी

झूंझुनू - 97.96 फीसदी

जयपुर - 97.94 फीसदी

अलवर - 97.82 फीसदी

जोधपुर - 97.71 फीसदी

भरतपुर - 97.47 फीसदी

हनुमानगढ़ - 97.43 फीसदी

गंगानगर - 97.30 फीसदी

श्री माधोपुर - 96.93 फीसदी

डुंगरपुर - 96.91 फीसदी

भीलवाड़ा - 96.91 फीसदी

टोंक - 96.90 फीसदी

झालावाड़ - 96.74 फीसदी

बीकानेर - 96.61 फीसदी

प्रतापगढ़ - 96.35 फीसदी

जालौर - 96.27 फीसदी

राजसमंद - 95.88 फीसदी

बाड़मेर - 95.45 फीसदी

जैसलमेर - 95.15 फीसदी

उदयपुर - 94.55 फीसदी

कोटा - 94.52 फीसदी

बूंदी - 94.41 फीसदी

करौली - 94.26 फीसदी

चित्तौड़गढ़ - 94.23 फीसदी

पाली - 94.17 फीसदी

बारां - 93.75 फीसदी

धौलपुर - 93.37 फीसदी

26 May 2025, 06:17:36 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: 12,64,618 में से 12 लाख 22 हजार 369 विद्यार्थी पास

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान 8वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया है। इस बार 8वीं बोर्ड परीक्षा में के लिए कुल 12,64,618 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे । रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस साल 12 लाख 22 हजार 369 विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल परिणाम 96.66% रहा।

26 May 2025, 06:14:45 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: नागौर में 98.08 फीसदी पास, चुरू में 97.98 फीसदी

RBSE 8th Result 2025 Live: नागौर चौथे स्थान पर रहा। यहां 98.08 फीसदी बच्चे पास हुए। चुरू पांचवें स्थान पर रहा। यहां 97.98 फीसदी पास हुए।

26 May 2025, 06:00:10 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में दूसरे नंबर पर दौसा

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में दौसा का रिजल्ट 98.62 फीसदी रहा। इसके बाद अजमेर में तीसरे स्थान पर रहा। यहां 98.17 फीसदी बच्चे पास हुए।

26 May 2025, 05:54:30 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्र ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in , rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- फिर क्लास 8th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

- अब स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

26 May 2025, 05:49:53 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 1.10 प्रतिशत ज्यादा

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान 8वीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का रिजल्ट 97.24 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का रिजल्ट 96.14 प्रतिशत रहा। छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 1.10% ज्यादा रहा।

26 May 2025, 05:49:11 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 19.65 प्रतिशत स्टूडेंट को मिली A ग्रेड

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में ग्रेड वाइज बात करें तो 19.65% स्टूडेंट ने 81 से लेकर 100% तक नंबर हासिल किए। इन्हें A ग्रेड में शामिल किया है। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 2 लाख 48 हजार 542 है। इसी तरह ग्रेड B में 52.38% स्टूडेंट आए हैं। इन्हें 61 से लेकर 80 फीसदी तक नंबर मिले हैं। इन स्टूडेंट की संख्या पूरे प्रदेश में 6 लाख 62 हजार 367 है। ग्रेड सी में 24.46% स्टूडेंट आए हैं। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 3 लाख 9 हजार 317 है। ग्रेड डी में 0.17% स्टूडेंट आए हैं। इनकी कुल संख्या 2 हजार 143 है। 41 हजार 368 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है।

26 May 2025, 05:48:17 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा

RBSE 8th Result 2025 Live: सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा, जबकि धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा।

26 May 2025, 05:46:54 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में सीकर अव्वल, धौलपुर फिसड्डी

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में सीकर जिला अव्वल रहा है। उभरती कोचिंग नगरी सीकर में लड़कों का पास प्रतिशत 98.73 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.23 रहा। वहीं धौलपुर सबसे फिसड्डी रहा। यहां 93.37 फीसदी विद्यार्थी ही पास हुए। यहां 92.55 फीसदी लड़के और 94.27 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

26 May 2025, 05:42:53 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: 881 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया

RBSE 8th Result 2025 Live: 881 विद्यार्थियों का राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट रोका गया है। इसमें 532 लड़के और 349 लड़कियां हैं। इनका रिजल्ट बाद में जारी होगा।

26 May 2025, 05:40:03 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: 41368 विद्यार्थियों की आई स्प्लीमेंट्री

RBSE 8th Result 2025 Live: इस वर्ष कुल 1264618 विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड 8वीं का एग्जाम दिया था। 1222369 विद्यार्थी पास हुए। 41368 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई।

26 May 2025, 05:37:53 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: आबीएसई 8वीं रिजल्ट में बेटियों ने बेटों को पछाड़ा

RBSE 8th Result 2025 Live: आबीएसई 8वीं रिजल्ट में बेटियों ने बेटों को फिर पछाड़ा है। इस बार बेटियां 97.24 फीसदी और बेटे 96.14 फीसदी पास हुए। कुल पास प्रतिशत 96.66 फीसदी रहा।

26 May 2025, 05:34:50 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर फिर तकनीकी समस्या

RBSE 8th Result 2025 Live: शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर फिर तकनीकी समस्या आ गई है। 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।

26 May 2025, 05:26:26 PM IST

RBSE 8th Result 2025 declared : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, 96.66 प्रतिशत पास

RBSE 8th Result 2025 declared : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले के रानी ब्लॉक में स्थित डीओआईटी के ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा परिणाम जारी किया। वे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

26 May 2025, 05:20:07 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के बाद शिक्षा मंत्री का ट्वीट

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक्स पर ट्वीट - 'कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! आपका परिश्रम सराहनीय है। आगे भी इसी उत्साह से बढ़ते रहें। जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, निराश न हों – यह नई शुरुआत का अवसर है।'

26 May 2025, 05:18:39 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान 8th रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in , rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। रिजल्ट ग्रेड में दिया गया है।

26 May 2025, 05:15:04 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: 8वीं की मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में

RBSE 8th Result 2025 Live: 8वीं की मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको DigiLocker का इस्तेमाल करना होगा:

1. DigiLocker की वेबसाइट(https://www.digilocker.gov.in) पर जाएं या ऐप खोलें

2. अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन करें.

3. लॉगिन करें और "Education" सेक्शन में जाएं

4. यहां "Rajasthan Board of Secondary Education" सिलेक्ट करें.

5. फिर "Class 8th Marksheet 2025" पर क्लिक करें

6. रोल नंबर और साल की जानकारी भरें — आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

7. इसे आप डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं

26 May 2025, 05:09:37 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: अब से कुछ देर बाद आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

RBSE 8th Result 2025 Live: अब से कुछ देर बाद आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पाली से ऑनलाइन जुड़कर रिजल्ट घोषित करेंगे। 80 परसेंट से ज्यादा तो ए ग्रेड मिलेगा।

26 May 2025, 05:08:41 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीसी रूम पहुंचे

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सोमवार को शाम 5 बजे आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेंगे। वे पाली जिले के रानी ब्लॉक स्थित पंचायत समिति के वीसी रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रानी के पंचायत समिति ऑफिस पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने बीडीओ ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद पंचायत के वीसी हॉल में गए। यहां से वे कुछ देर में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान निदेशक प्राथमिक शिक्षा सीताराम जाट समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

26 May 2025, 05:06:02 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान 8वीं रिजल्ट कुछ देर में

RBSE 8th Result 2025 Live: प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा-2025 (8वीं कक्षा) का परिणाम सोमवार शाम 5 बजे शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक के सभागार में घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑन लाइन जुड़कर परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान शासन सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग व पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग कृष्ण कुणाल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। इन सभी का परिणाम शाला दर्पण और पीएसपी पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑन लाइन प्रदर्शित किया जाएगा।

26 May 2025, 05:04:22 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: rajshaladarpan.nic.in पर अभी नहीं दिखा लिंक

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। rajshaladarpan.nic.in पर अभी नतीजे चेक करने का लिंक नहीं आया है।

26 May 2025, 05:00:32 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: समझें राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

RBSE 8th Result 2025 Live: समझें राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का ग्रेडिंग सिस्टम। rajshaladarpan.nic.in पर देखें नतीजे।

ये रहेगा ग्रेड सिस्टम

81 से 100 : ए ग्रेड

61 से 80 : बी ग्रेड

41 से 60 : सी ग्रेड

33 से 40 : डी ग्रेड

0 से 32 : ई ग्रेड (पूरक)

26 May 2025, 04:58:56 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: चंद पलों में राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट, निकाल लो रोल नंबर

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से क्लास 8th रिजल्ट चंद पलों में घोषित कर दिया जायेगा। आरबीएसई 8th रिजल्ट जारी होते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे (Rajasthan Board 8th Results 2025) परिणाम चेक कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए जिला का नाम, रोल नंबर दर्ज करना होगा।

26 May 2025, 04:57:18 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसा रहा था

RBSE 8th Result 2025 Live: 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result Date) 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

26 May 2025, 04:56:06 PM IST

RBSE 8th Results 2025 Live: कुछ मिनटों में आने वाला है आरबीएसई राजस्थान 8वीं रिजल्ट

RBSE 8th Results 2025 Live: राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल से जुड़े करीब 14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। शिक्षा विभाग कुछ मिनटों में 8वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर निकाल लें। यहां आपको 8वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

26 May 2025, 04:52:48 PM IST

RBSE 8th Results 2025 Live: कैसा रहा था आरबीएसई राजस्थान 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट

RBSE 8th Results 2025 Live: कैसा रहा था पिछले साल का आरबीएसई राजस्थान 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट- पिछले साल शिक्षा विभाग की ओर से 47637 अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया था। ‌ इनमें पांचवीं के 14808 और आठवीं के 32839 स्टूडेंट्स शामिल थे। पूरक परीक्षाएं 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

26 May 2025, 04:52:04 PM IST

RBSE 5th 8th Results 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट थोड़ी देर में, इन वेबसाइटों पर करें चेक

RBSE 8th Results 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट इन वेबसाइटों पर करें चेक

rajshaladarpan.nic.in

rajpsp.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर पांचवी आठवीं टैब के रिजल्ट आईकन में अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

26 May 2025, 04:51:34 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: 8वीं के बाद आएगा पांचवीं बोर्ड रिजल्ट

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद पांचवीं बोर्ड का परिणाम जारी होगा। इसके लिए तारीख अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन इसी सप्ताह में ये रिजल्ट भी आ जाएगा। दरअसल, दोनों क्लास का एक साथ रिजल्ट देने पर वेबसाइट व सर्वर बाधित हो जाता है। इसलिए इस बार दोनों का अलग-अलग दिन रिजल्ट जारी होगा।

26 May 2025, 04:48:00 PM IST

RBSE 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में मार्क्स की बजाय ग्रेडिंग

RBSE 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में मार्क्स की बजाय ग्रेडिंग दी जाएगी। शिक्षा विभाग 5 बजे आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर देगा। रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जारी करेंगे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) का रिजल्ट इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम पर जारी होगा। विद्यार्थियों को मार्क्स के बजाय ग्रेडिंग दिया जा रहा है।

26 May 2025, 04:43:05 PM IST

RBSE 5th 8th Result 2025 Live: खत्म होने वाला है 12.64 लाख विद्यार्थियों का 8वीं रिजल्ट का इंतजार

RBSE 5th 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा 20 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य के समस्त जिलों में हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से ली गई इस परीक्षा का संचालन जिलों में डाइट्स के माध्यम से किया गया। कॉपी चैकिंग का काम भी डाइट्स स्तर पर हुआ। इसके बाद ऑनलाइन सभी के मार्क्स अपलोड किए गए। ये काम कुछ दिन पहले पूरा गया था।

26 May 2025, 04:39:55 PM IST

RBSE 8th Results 2025 Live: 2023 में राजस्थान बोर्ड 8वीं में 86777 परीक्षार्थियों की आई थी सप्लीमेंट्री

RBSE 8th Results 2025 Live: दो साल पहले 2023 में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट ( Rajasthan board Class 8th result ) में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला था। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

26 May 2025, 04:36:31 PM IST

RBSE 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री के आवेदन कैसे भरे जाएंगे

RBSE 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में जिन विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आएगी, उनकी पूरक परीक्षा के आवेदन स्कूली स्तर पर ही भरे जाएंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर इस बाबत समस्त डाइट प्राचार्य को पूरक परीक्षा को लेकर निर्देश देगा।

26 May 2025, 04:35:00 PM IST

RBSE Class 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं में फेल करने की है नीति

RBSE Class 8th Results 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास में स्टूडेंट्स को फेल किया जाएगा। तय मार्किंग से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से आठवीं में बैठना पड़ सकता है। हालांकि इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंटरी का एक अवसर दिया जा सकेगा।

26 May 2025, 04:34:05 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: इस बार अलग अलग दिन आ रहा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट और राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट इस बार अलग अलग दिन आ रहा है। पिछले साल यह दिनों एक दिन 30 मई को आए थे। जबकि इस बार पहले आठवीं का रिजल्ट आ रहा है। दोनों कक्षाओं के 28 लाख विद्यार्थियों के नतीजे rajshaladarpan.nic.in पर जारी होंगे। 2023 में भी राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट और राजस्थान 8वीं रिजल्ट अलग अलग दिन जारी हुए थे। 2023 में राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 1 जून को जबकि राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 17 मई को जारी किया गया था।

26 May 2025, 04:29:29 PM IST

RBSE 8th Result 2025 Live: क्या होता है राजस्थान 8वीं परीक्षा का पैटर्न

RBSE 8th Result 2025 Live: राजस्थान में आठवीं बोर्ड परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर शिक्षा विभाग करवाता है। राजस्थान बोर्ड अजमेर यह एग्जाम नहीं करवाता। पंजीयक विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर की ओर से आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर में एक ही पेपर से बोर्ड पैटर्न पर एग्जाम होते हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कुछ देर बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर जारी होगा। विद्यार्थी रोल नंबर वाइज और नेम वाइज रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।