RBSE 8th result 2025 check: राजस्थान 8वीं रिजल्ट तुरंत करें चेक, 5वीं रिजल्ट पर क्या है अपडेट
rajshaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in rbse 8th result 2025 check online आठवीं क्लास का रिजल्ट यहां करें चेक, वहीं 5वीं क्लास के रिजल्ट पर क्या अपडेट हैं, यहां जानें

RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025 declared: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 8th रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान के 8वीं के रिजल्ट के बाद अब 5वीं क्लास के रिजल्ट की तारीख की भी जल्द घोषणा होने वाली है। राजस्थान बोर्ड 8वीं का परीक्षा परिणाम ( RBSE 8th Result Roll No wise, RBSE 8th Result Name Wise ) जारी किया। कहा जा रहा है कि 5वीं क्लास का रिजल्ट अब अगले तीन दिनों यानी 29 मई तक कभी भी जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान 5वीं क्लास में इस बार 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हैं। राजस्थान 5वीं क्लास का रिजल्ट भी rajshaladarpan.nic.in पर जारी होगा। वहीं 8वीं क्लास के 12 लाख स्टूडेंट्स तुरंत अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभी अधिक संख्या में स्टूडेंट्स होने के कारण रिजल्ट धीरे-धीरे चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा। राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम कक्षा, जिला और रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है। सभी विद्यार्थियों का 8वीं रिजल्ट शाला दर्पण और पीएसपी पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन जारी किया गया है। ग्रेड वाइज बात करें तो 19.65% स्टूडेंट ने 81 से लेकर 100% तक नंबर हासिल किए। इन्हें A ग्रेड में शामिल किया है। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 2 लाख 48 हजार 542 है। 41 हजार 368 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है।