Hindi Newsकरियर न्यूज़rbse 12th result 2025 out check by roll number on rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 12th result 2025 out : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर से करें चेक

RBSE 12th result 2025 out : RBSE 12th Result 2025 declared: आरबीएसई रिजल्टऑनलाइन देखने के लिए, rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करने के बाद, छात्र अपने अंक देख सकेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 12th result 2025 out : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां रोल नंबर से करें चेक

RBSE 12th Result 2025 declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स (RBSE 12th Result 2025), साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है, आप ऑनलाइन rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए -RBSE 12th result direct link रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी। आप रोल नंबर के जरिए आसानी से अपनी स्ट्रीम चुनकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जैसे ही ऊपर दिए गएलिंक पर अपना रोल नंबर डालेंगे, तो आपका पूरा रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। -RBSE 12th Result 2025 Live : आरबीएसी राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक ( Check Online RBSE Result )

1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जाए।

2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2025 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।

3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।

4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।

5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने मार्कशीट खुल जाएगी।

2024 में कैसा था आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट

2024 में राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में लड़कियों ने लड़कों को बुरी तरह पछाड़ा था। कॉमर्स में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 98.66 फीसदी और लड़कियों का 99.51 फीसदी रहा था। आर्ट्स में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.80 फीसदी और लड़कियों का 97.86 फीसदी रहा था। साइंस में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 97.08 फीसदी और लड़कियों का 98.90 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में आर्ट्स स्ट्रीम में परीक्षा देने के लिए 272059 लड़के उपस्थित हुए थे, वहीं 297516 लड़कियां उपस्थित हुईं थीं। इसमें 291160 लड़कियां पास हुई थीं, और लड़को की संख्या 260629 रही थी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें