RBSE 12th Arts Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी, 97.70% छात्र हुए पास
RBSE Board 12th Science Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70% रहा है।
आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 578164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 565346 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं। राजस्थान 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 46.40% रहा है। प्राइवेट छात्रों में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 773 है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 163917 लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए। 95499 सेकेंड से और 7934 थर्ड डिविजन से पास हुए। 2805 की सप्लीमेंट्री आई। लड़कियों में 222892 की फर्स्ट डिविजन आई है। 69270 सेकेंड से और 5035 थर्ड डिविजन से पास हुईं। 1855 की सप्लीमेंट्री आई है। आर्ट्स में कुल 4660 की सप्लीमेंट्री आई है।
RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन