Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan JET admit card 2025 released at jetskrau2025.com here steps to download

Rajasthan JET Admit Card 2025: राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2025 jetskrau2025.com पर जारी, 29 जून को होगी परीक्षा

Rajasthan JET admit card 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने आज 24 जून 2025 को राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड jetskrau2025.com पर जारी कर दिए हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
Rajasthan JET Admit Card 2025: राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2025 jetskrau2025.com पर जारी, 29 जून को होगी परीक्षा

Rajasthan JET admit card 2025, jetskrau2025.com: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने आज 24 जून 2025 को राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा का आयोजन बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एस.सी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, बी.एस.सी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है।

परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Rajasthan JET admit card 2025 Direct Link

Rajasthan JET admit card 2025: राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनाअपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान यूनिवर्सिटी बीएससी रिजल्ट 2025 uniraj.ac.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:राजस्थान यूनिवर्सिटी आज जारी कर सकती है आरयूएलईटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें