Rajasthan BSTC Result 2025 OUT : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2025.com पर जारी, Direct Link
Rajasthan BSTC Result 2025 : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2025.in पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result 2025 : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2025.in पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावार ने राजस्थान प्री-डीएलएड/बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम जारी किया। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक कर सकते हैं।
BSTC Result 2025 Live: कुछ देर में कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
स्टेप 2- Pre DElEd Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4- सब्मिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
Direct Link
5 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। परीक्षा में 70 प्रतिशत (4.17 लाख) महिला अभ्यर्थी थीं। दोनों पारियों में मिलाकर 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा डीएलएड में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 25,977 सीटों के लिए अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
रिजल्ट के बाद 15 जून से 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। पहले चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी होगी।
आपको बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।