Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG result bihar Utkarsh jha got AIR Rank 132 also got success in JEE advanced

नीट यूजी रिजल्ट 2025: बिहार के उत्कर्ष झा को ऑल इंडिया 132वीं रैंक, जेईई एडवांस में भी हुए थे सफल

neet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT: नीट यूजी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे neetnta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसमें बिहार के उत्कर्ष झा को ऑल इंडिया में 132 वीं रैंक मिली है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिSat, 14 June 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
नीट यूजी रिजल्ट 2025: बिहार के उत्कर्ष झा को ऑल इंडिया 132वीं रैंक, जेईई एडवांस में भी हुए थे सफल

नीट: नीट यूजी की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बिहार के जमुआ निवासी उत्कर्ष झा ने ऑल इंडिया में 132 व कटेगरी में 93वीं रैंक लाकर अररिया जिला का नाम रौशन किया है। 

बिहार के जमुआ निवासी उत्कर्ष झा ने ऑल इंडिया में 132 व कटेगरी में 93वीं रैंक लाकर अररिया जिला का नाम रौशन किया है। उन्होंने 720 अंक में 640 अंक प्राप्त किया है। इंटर में उन्होंने 98.83 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने थे। उत्कर्ष जेईई एडवांस में भी इस वर्ष सफल हुए थे। उत्कर्ष के पिता अमिताभ रजत झा कानपुर में इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। जबकि उनकी मां साधना रजत झा घरेलू महिला है। उत्कर्ष के सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। दादा सेवानिवृत शिक्षक सत्यदेव झा ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था। वे अपने वर्ग में हमेशा अव्वल आते थे। चाचा शिक्षक अंबरीश राहुल ऊर्फ मिट्ठू ने बताया कि उत्कर्ष का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंने पहले ही प्रयास में अच्छा रैंक प्राप्त किया है। वहीं उत्कर्ष ने बताया कि अटूट दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास सफलता दिलाती है। उत्कर्ष के बड़े हर्ष झा वर्ष 2023 में नीट की परीक्षा पास कर किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं।

कौन है टॉपर
नीट यूजी 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया हैं। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे पर अविका अग्रवाल रहीं।

आपको बता दें कि इस साल 20 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 12 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं।  उत्तर प्रदेश से कुल 1,70,684 (1.7 लाख) उम्मीदवार क्वालीफाई हुए। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1,25,727 (1.25 लाख) छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल हुए। राजस्थान, जहां भारत के कोचिंग हब कोटा और सीकर हैं, वहां 1,19,865 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें