NEET UG : नीट में 350 अंक पर कहां मिल सकती है MBBS सीट, किन मेडिकल कॉलेजों में ज्यादा चांस
NEET UG 2025: 350 की रेंज में मार्क्स वाले नीट यूजी 2025 अभ्यर्थियों को कुछ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सीट मिल सकती है। हालांकि जनरल व ओबीसी वालों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट पाना संभव नहीं होगा। मैनेजमेंट कोटा में सीट पाना संभव है।

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों के 350 के आसपास मार्क्स हैं, उनकी ऑल इंडिया रैंक करीब 2,90,000 से 3,70,000 तक के दायरे में है। एक्सपर्ट के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के नीट 2025 में 350 मार्क्स हैं, उन्हें 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे से सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने के चांस नहीं हैं। हालांकि 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने के कुछ चांस जरूर है।
जिन छात्रों ने नीट 2025 में 350 अंक या इसके दायरे में अंक प्राप्त किए हैं, वे मैनेजमेंट कोटे के तहत विभिन्न प्राइवेट या डीम्ड विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं।
नीट - 350 के आसपास मार्क्स में रैंक
मर्क्स रैंक
360 290000
348 320489
328 369201
325 377514
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट 2025 में 350 अंकों के साथ कहां दाखिले की संभावना
बीते सालों के विश्लेषण से पता चलता है कि जनरल और ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए इतने कम मार्क्स के साथ सरकारी कॉलेजों में दाखिला पाने की संभावना लगभग असंभव है। हालांकि इतने अंक वाले छात्रों को प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल सकता है।
मेडिकल कॉलेज | कोर्स | इंस्टीट्यूट टाइप | क्लोजिंग रैंक |
---|---|---|---|
राजा राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेंगलुरु | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 374370 |
श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 365036 |
येनेपोया मेडिकल कॉलेज, मैंगलौर | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 352756 |
डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 345660 |
महर्षि मरकंदेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 343403 |
अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन, कोच्चि | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 334961 |
श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 313535 |
भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज, पुणे | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 299733 |
श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, तुमकुर | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 293210 |
अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन, फरीदाबाद | एमबीबीएस | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 286837 |
यदि उम्मीदवारों को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना संभव नहीं लगता है, तो वे हेल्थ केयर क्षेत्र में कई अच्छे अन्य विकल्प तलाश सकते हैं। बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग और बीवीएससी जैसे कोर्स अच्छे विकल्प हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट यूजी स्कोर के माध्यम से दिया जाता है। उम्मीदवार आसानी से नीट 2025 में 350 अंकों के साथ अच्छे कॉलेज के इन कोर्सेज में सीट पक्की कर सकते हैं। अस्पतालों और क्लीनिकों में प्रशिक्षित पेशेवरों की बढ़ती आवश्यकता के कारण ऐसे वैकल्पिक मेडिकल कोर्सेज मांग में हैं।
नीट यूजी 2025 में बैठने वाले 22.09 लाख छात्रों में से 12.36 लाख ने परीक्षा पास की है। लेकिन एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश कुल 780 मेडिकल कॉलेजों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में एमबीबीएस की महज 1,18,190 सीटें ही हैं। केंद्रीय व राज्य की काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। तमिलनाडु की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है।