Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET PG 2025 revised exam city list released here read notice

NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 रिवाइज्ड एग्जाम सिटी लिस्ट जारी, 13 जून से करें नए परीक्षा शहर का चयन

NEET PG 2025 Exam City: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आज 12 जून 2025 को नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम सिटी की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 रिवाइज्ड एग्जाम सिटी लिस्ट जारी, 13 जून से करें नए परीक्षा शहर का चयन

NEET PG 2025 Exam City List: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आज 12 जून 2025 को नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम सिटी की लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 रिवाइज्ड एग्जाम सिटी लिस्ट चेक कर सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 3 अगस्त 2025 को सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा।

NEET PG 2025 Exam City Revised List Notice Direct Link

सभी उम्मीदवारों को एक ही शिफ्ट में शामिल करने के लिए, अब NEET-PG परीक्षा अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना ऑप्शन फिर से सबमिट करना होगा। एप्लीकेशन विंडो 13 जून 2025 दोपहर 3:00 बजे से 17 जून 2025 रात 11:55 बजे तक लाइव रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 3 अगस्त 2025 को सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। अब नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 233 शहरों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:NEET PG दाखिले के लिए डीजीएमई की अध्यक्षता में बनेगा बोर्ड, निर्देश जारी

NEET PG 2025 Exam City: नीट पीजी 2025 के लिए एग्जाम सिटी का चयन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

3. इसके बाद आपको "Choose Test City" टैब पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आप अपडेटेड सिटी लिस्ट को चेक कीजिए।

5. इसके बाद आप अपनी प्रिफरेंस के आधार पर परीक्षा शहर का चयन कीजिए।

6. अब आप अपनी चाॅइस एग्जाम सिटी को कंफर्म कीजिए और उसे सबमिट कर दीजिए।

7. भविष्य के लिए इसका स्क्रीनशॉट या कॉपी को सेव कर लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें