Hindi Newsकरियर न्यूज़MPESB ADDET Answer Key 2025 released at esb.mp.gov.in here Direct Download Link

MPESB ADDET Answer Key 2025: एमपी एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट आंसर की जारी, Direct Link

MPESB ADDET Answer Key 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 की आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी कर दी गई है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
MPESB ADDET Answer Key 2025: एमपी एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट आंसर की जारी, Direct Link

MPESB ADDET 2025 Answer Key: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। एमपीईएसबी ने आंसर की के साथ उत्तीर्ण के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 18 जून 2025 से लेकर 21 जून 2025 तक ओपन रहेगी। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 का आयोजन 17 जून 2025 को किया गया था।

MP ESB ADDET Answer Key 2025 Direct Link

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड peb.mp.gov.in पर जारी

MP ESB ADDET Answer Key 2025: उम्मीदवार एमपी एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 की प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक एमपी एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करना होगा।

3. . इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप एमपी एनीमल हसबेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें