MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025 Live Updates , Sarkari Result , mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष सिर्फ 58.10 फीसदी विद्यार्थी ही पास हो सके थे। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा। पिछले साल 12वीं में 64.48 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। विद्यार्थी जितने भी विषयों में फेल हुए हो, वे जून में दूसरी परीक्षा में बैठ सकेगा। जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें अपने अंक बढ़ाने के लिए व श्रेणी सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
MP Board 10th Result 2025 Direct Link: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025
MP Board 12th Result 2025 Direct Link: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025
7 May 2025, 08:05:48 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: जबलपुर के मेरिट होल्डर्स
MPBSE MP Board Result 2025 Live: जबलपुर के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाली शैजाह फातिमा ने प्रदेश में तीसरा रैंक हासिल किया है। शैजाह को 500 में से 498 अंक मिले हैं। वहीं, रौनक बंसोड़ को 500 में 493 अंकों के साथ 8वीं रैंक मिली है।
7 May 2025, 08:04:59 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: आज से भरें एमपी बोर्ड सेकेंड चांस एग्जाम का फॉर्म
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। फॉर्म आज 7 मई से भरे जाएंगे।
7 May 2025, 07:31:24 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में भोपाल का प्रदर्शन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: 12वीं में भोपाल के 10 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। राजधानी के सरकारी स्कूलों के 77.38% स्टूडेंट्स पास हुए है, वहीं, प्राइवेट स्कूलों से 72.68% छात्रों ने सफलता हासिल की है। प्रदेश में तीसरी रैंक पाने वाली ईवा जैन (डेफोडिल स्कूल) ने बायोलॉजी ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कॉमर्स ग्रुप में चौथी रैंक पर रहे प्रांजल कुशवाहा और निशु पंडित, दोनों सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के स्टूडेंट हैं, जिन्होंने भोपाल में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digilocker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
6 May 2025, 11:07:01 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में खंडवा का प्रदर्शन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में खंडवा जिले का ओवरऑल स्कोर 83.37 रहा है। प्रदेश में जिला चौदहवें और संभाग में दूसरे स्थान पर है। पिछले पांच के रिकॉर्ड को देखा जाए तो जिले ने पहली बार इतनी ग्रोथ की है।
6 May 2025, 11:06:16 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में नीमच का अच्छा प्रदर्शन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: नीमच जिले ने 10वीं में 87.29% रिजल्ट के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि 12वीं में 86.34% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रतनगढ़ के सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिया खटोड़ ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।
6 May 2025, 11:04:19 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: श्योपुर का एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: श्योपुर जिले से कुल 4467 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 2572 बालक और 1895 बालिकाएं शामिल थीं। कुल 3047 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.27 रहा। बालिकाओं ने 80.21 प्रतिशत के साथ बालकों के 73.37 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रथम श्रेणी में 2873 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 533 विद्यार्थी और तृतीय श्रेणी में एक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
6 May 2025, 07:50:00 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: मंडला जिला बना दूसरा टॉप जिला
MPBSE MP Board Result 2025 Live: मंडला जिले ने 89.83% के पास प्रतिशत के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
6 May 2025, 07:11:53 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: कैसा रहा दामोह जिला का 12वीं में प्रदर्शन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: इस साल दामोह जिला एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के प्रदर्शन में कमजोर रहा है। दमोह जिले से सिर्फ 48.05% रेगुलर और 8.13% प्राइवेट छात्र सफल हुए हैं।
6 May 2025, 06:43:11 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: सेकेंड चांस परीक्षा के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन
MPBSE 10th 12th Result 2025 live updates : एमपी बोर्ड की इस साल 10वीं या 12वीं परीक्षा में जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या परीक्षा में असफल रहे हैं, वे सेकेंड चांस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा 17 जून 2025 से शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 21 मई 2025 तक चलेगी।
6 May 2025, 05:59:47 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: 15 साल की रिकॉर्ड टूटा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने बताया कि 15 साल में या पहली बार है कि इस बार एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस बार बोर्ड परीक्षा की तरह जून में सेकेंड चांस परीक्षा होगी जहां विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं और परिणाम भी बेहतर है।
6 May 2025, 05:32:51 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की मेरिट लिस्ट में लड़कियों का जलवा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में मेरिट सूची में 169 में से 90 छात्राओं ने स्थान बनाया है। दसवीं में 212 विद्यार्थियों मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिसमें 144 लड़कियां शामिल हैं।
6 May 2025, 04:58:31 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में शिवपुरी के तीन छात्र मेरिट में
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में शिवपुरी जिले के तीन छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है। संस्कार ग्लोबल स्कूल की जगदम्बा यादव को 492 अंक, चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल की पूर्वी तिवारी को 491 अंक और गीता पब्लिक स्कूल की प्रिंस धाकड़ को 491 अंक मिले हैं।
6 May 2025, 04:31:24 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं बीते चार सालों में सबसे अच्छा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 76.2% यानी 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए, ये पिछले 4 वर्षों में सबसे अधिक हैं। 2024 में 58.09% छात्र-छात्राएं पास हुए थे, जो 2023 से लगभग 5% कम था।
6 May 2025, 03:59:08 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में भोपाल 28वें पायदान पर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। भोपाल के एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अश्विनी केवट ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। राजधानी भोपाल का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले खराब रहा। भोपाल 28 वें स्थान पर रहा है। भोपाल के 10वीं के टॉपर- अश्विनी केवट- एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया।
6 May 2025, 03:36:31 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: अंक सूची नहीं होगी जारी
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड सेकेंड चांस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंक सूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंक सूची जारी होने तक डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी अंक सूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन दिनांक 17.06.2025 से 26.06.2025 तक किया जाएगा।
6 May 2025, 03:00:48 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड सेकेंड चांस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टू़डेंट्स 7 मई से करें रजिस्ट्रेशन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं वे दोबारा होने वाली परीक्षा (सेकेंड चांस एग्जाम) में शामिल हो सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की सेकेंड चांस 17 जून से शुरू होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मई 2025 से शुरू होगी और 21 मई तक चलेगी।
6 May 2025, 02:57:02 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: पन्ना के 8 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में, 10वीं के 5 और 12वीं के 3 छात्रों ने बाजी मारी
MPBSE MP Board Result 2025 Live: कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पन्ना जिले के 79.97 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 76.10 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली। 12वीं में जिले के 3 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आए हैं।10वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में पन्ना जिले के 5 विद्यार्थी स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
6 May 2025, 02:37:12 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में 12वीं में 29वें नंबर पर आया इंदौर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: इंदौर का 12वीं का परीक्षा परिणाम पूरे प्रदेश में 29वें क्रम पर रहा। इंदौर में सरकारी स्कूलों में 74.54 प्रतिशत स्टूडेंट सफल रहे। जबकि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों का रिजल्ट 21.37 प्रतिशत रहा।
6 May 2025, 02:13:42 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं की ओवरऑल टॉपर प्रियल सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं की ओवरऑल टॉपर प्रियल द्विवेदी ने कहा कि पहले तो रिजल्ट पर विश्वास ही नहीं हुआ। जब सब लोगों ने आकर बताया, तब बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा- रेगलुर स्कूल जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है। यूपीएससी क्रैक करना लक्ष्य है।
6 May 2025, 02:11:29 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: भिंड की योग्यता बनीं एमपी बोर्ड 12वीं होमसाइंस की स्टेट टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: भिंड जिले में लहार कस्बे के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा योग्यता टांक ने एमपी बोर्ड 12वीं होमसाइंस स्ट्रीम में 500 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। योग्यता का कहना है कि मैं हर रोज आठ से दस घंटे पढ़ाई करती थी।
6 May 2025, 01:38:23 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत
कक्षा 10: 76.22 प्रतिशत
कक्षा 12: 74.48 प्रतिशत।
6 May 2025, 01:32:15 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में दमोह का प्रदर्शन सबसे खराब
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में दमोह जिला सबसे नीचे हैं। यहां 48.05 प्रतिशत रेगुलर और 8.13 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं।
6 May 2025, 01:22:33 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप के टॉप 3 की लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप के टॉप 3 की लिस्ट
रैंक 1
हरिओम साहू, ज्ञानदीप उ. मा. वि. अमरवाडा़, छिंदवाड़ा - 486/500
रैंक 2
साकेत दूबे , मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर- 484/500
रघुवीर गौतम, शा. बालक उ. मा. वि. समनापुर, डिंडोरी - - 484/500
रैंक 3
प्रियंका रावत, शा. मॉडल उ. मा. वि. शिवपुरा - - 481/500
6 May 2025, 01:01:50 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स ग्रुप टॉपर लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स ग्रुप मेरिट लिस्ट यानी टॉप 10 में 26 विद्यार्थी। यहां देखें एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉप 5 की सूची
रैंक 1
अंकुर यादव, शासकीय मार्तण्ड, उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्रम1, रीवा - 500/489
रैंक 2
आर्यन पांडे, शा. मार्तण्ड उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, क्रम 1 रीवा - 500/488
अभिषेक मिश्रा, दीप ज्योति उ. मा. वि. बरा, रीवा - 500/488
हीना देवी, ज्ञानोदय उ. मा. वि. पुलिस लाइन, शडहोल - 500/488
रैंक 3
अर्चना, शा. हाईस्कूल , आमखेड़सूखा, विदिशा- 500/487
रैंक 4
रंजीत कुमार पटेल, शा. मॉडल उ. मा. वि. पन्ना - 500/486
दिव्यांशी सिंह भदोरिया, विद्याशिल्प अकादमी उ. मा. वि. खुटेही, रीवा - 500/486
वैदेही मंडलोई, शा. बाल विनय मंदिर उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, इंदौर- 500/486
रैंक 5
अंश शर्मा, साकेत शिशु रंजन उ. मा. वि. सिविल लाइन, विदिशा - 500/485
निखिल कुमार, सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल - 500/485
6 May 2025, 12:49:55 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप टॉपर लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप टॉपर लिस्ट। टॉप 10 में 35 विद्यार्थी शामिल।
रैंक 1
प्रियल द्विवेदी, शासकीय कन्या उ. मा. वि. अमरपाटन सतना, 500/492
रैंक 2
हर्ष पांडे , शा. व्यंकट, उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, सतना , 500/490
सरफराज पटेल, कॉसमो पोलिटेन पब्लिक स्कूल, खाचरोद, धार, 500/490
रैंक 3
मंदाकिनी पांडे, उमादत्त स्मृति उ. मा. वि. ढेकहा, रीवा - 500/489
रैंक 4
यश सूर्यन , शा, उ. मा. वि. उन्नाव दतिया- 500/488
कार्तिक गुप्ता, शा. उ. मा. विद. मेडिकल कॉलेज, गढा, जबलपुर - 500/488
रैंक 5
तान्या साहू , शा. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1, टीकमगढ़, - 500/487
सोनू हिंगवे, शा. डीकेएम उ. मा. वि. मोहगांव, छिंदवाड़ा - 500/487
6 May 2025, 12:39:41 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: साइंस मैथ्स ग्रुप की प्रियल बनी एमपी बोर्ड 12वीं की ओवरऑल टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: साइंस मैथ्स ग्रुप की प्रियल बनी एमपी बोर्ड 12वीं की ओवरऑल टॉपर। सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ-साइंस संकाय में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है। प्रियल शासकीय कन्या उ. मा. वि. अमरपाटन सतना की छात्रा हैं।
6 May 2025, 12:36:34 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कॉमर्स ग्रुप के टॉपर- टॉप 5 विद्यार्थियों की लिस्ट
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कॉमर्स ग्रुप के टॉपर- टॉप 5 विद्यार्थियों की लिस्ट । इस ग्रुप की टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में 34 विद्यार्थी हैं।
रैंक 1
रिमझिम करोठिया, समर्थ बाल मंदिर उ.मा.वि. आनंद नगर, ग्वालियर 500/491
रैंक 2
अभय सिंह, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. सीधी 500/489
रैंक 3
जीशान कुरैशी, ज्ञान ज्योति ई. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल , नैनपुर, मंडला, 500/488
रैंक 4
निशु पंडित, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल, 500/487
प्रांजल कुशवाहा, सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल- 500/487
तेजस ठाकुर, ज्ञान ज्योति ई. एम. उ. मा. वि. नैनपुर, मंडला - 500/487
रैंक 5
प्राची पांडे, उमादत्त स्मृति उ. मा. वि. ढेकहा, रीवा - 500/486
6 May 2025, 12:20:59 PM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट में टॉप 5 में कोई भोपाल और इंदौर का नहीं
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट यानी टॉप 10 में 212 स्टूडेंट शामिल हैं। टॉप 5 में कोई भोपाल और इंदौर का नहीं है।
6 May 2025, 12:16:19 PM IST
MPBSE MP Board 10th Topper 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 विद्यार्थी
MPBSE MP Board 10th Topper 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 विद्यार्थी
एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-
रैंक 1. प्रज्ञा जायसवाल, ग्लोरियस पब्लिक हाईस्कूल, सिंगरौली - 500 अंक (प्रथम स्थान)
रैंक 2. आयुष द्विवेदी, अमित पब्लिक हाईस्कूल मऊगंज, रीवा- 499 अंक
रैंक 3. शैजाह फातिमा, लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल उ.मा. वि. जबलपुर - 498 अंक
रैंक 4. मानसी साहू, गांधी विद्यालय हाईस्कूल, सीधी, 497 अंक
रैंक 4 सुहानी प्रजापति, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उजैन- 497 अंक
रैंक 4 शिवांश पांडे, सनराइज पब्लिक स्कूल पगार कलां रोड, बिरसिंहपुर, सतना, 497 अंक
रैंक 4. अंजलि शर्मा, सेवियर पब्लिक स्कूल रीवा, 497 अंक
रैंक 5 - सुम्बुल खान, शासकीय बुह. उदे, उ. मा. विद. नंबर1, बीना, सागर, 496 अंक
रैंक 5- तरन्नुम रंगरेज, न्यू बुंदेलखंड पब्लिक उ. मा. वि. हटा जिला दमोह - 496 अंक (पांचवां स्थान)
रैंक 5 - अनिमेष वर्मा, मॉडल उ. मा. वि. सिविल लाइन रीवा - 496 अंक
रैंक 5 - अनुराग कुमार साहू, ग्लोरियस पब्लिक हाईस्कूल, जिला सिंगरौली - 496 अंक
रैंक 5. प्राची कौरव, सेंट मेरी कॉन्वेंट जिला, नरसिंगपुर - 496 अंक
6 May 2025, 12:04:21 PM IST
MPBSE MP Board 12th Result 2025 Live : यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा
MPBSE MP Board 12th Result 2025 Live : एमपी बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल यूपीएससी की तैयारी करेंगी। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और ग्लोरियस स्कूल के सभी टीचर्स को दिया।
प्रज्ञा ने बताया कि बिना किसी कोचिंग के उन्होंने टॉप किया है।
6 May 2025, 12:00:42 PM IST
MPBSE MP Board 12th Topper 2025 Live : एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट
MPBSE MP Board 12th Topper 2025 Live : एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट
कॉमर्स ग्रुप के टॉप 3 (12वीं)
नाम स्थान अंक
रिमझिम करोठिया ग्वालियर ग्वालियर 500/491
अभय सिंह सीधी 500/489
जीशान कुरैशी मंडला 500/488
आर्ट्स ग्रुप के 3 टॉपर (12वीं)
नाम स्थान अंक
अंकुर यादव रीवा 500/489
आर्यन पांडे रीवा 500/488
अभिषेक मिश्रा रीवा 500/488
साइंस ग्रुप के तीन टॉपर (12वीं)
नाम स्थान अंक
प्रियल द्विवेदी सतना 500/492
हर्ष पांडे सतना 500/490
सरफराज पटेल धार 500/490
एग्रीकल्चर ग्रुप के तीन टॉपर (12वीं)
नाम स्थान अंक
हरिओम साहू छिंदवाड़ा 500/486
साकेत दूबे नरसिंहपुर 500/484
रघुवीर गौतम डिंडोरी 500/484
6 May 2025, 11:57:54 AM IST
MPBSE MP Board 10th Topper 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 विद्यार्थी
MPBSE MP Board 10th Topper 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 विद्यार्थी
एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-
1. प्रज्ञा जायसवाल- 500 अंक (प्रथम स्थान)
2. आयुष द्विवेदी- 499 अंक (दूसरा स्थान)
3. शैजाह फातिमा- 498 अंक (तीसरा स्थान)
4. मानसी साहू- 497 अंक (चौथा स्थान)
5. सुहानी प्रजापति- 497 अंक (चौथा स्थान)
6. शिवांश पांडे- 497 अंक (चौथा स्थान)
7. अंजलि शर्मा- 497 अंक (चौथा स्थान)
8. सुम्बुल खान- 496 अंक (पांचवां स्थान)
9. तरन्नुम रंगरेज - 496 अंक (पांचवां स्थान)
10. अनिमेष वर्मा- 496 अंक (पांचवां स्थान)
11. प्राची कौरव - 496 अंक (पांचवां स्थान)
6 May 2025, 11:39:03 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में सरकारी स्कूल का अच्छा प्रदर्शन
MPBSE MP Board Result 2025 Live: 2022 के बाद पहली बार सरकारी स्कूलों ने एमपी बोर्ड परीक्षा में गैर-सरकारी स्कूलों (10वीं के लिए 74.2 प्रतिशत, 12वीं के लिए 72.47 प्रतिशत) की तुलना में बेहतर पास प्रतिशत (10वीं के लिए 77.59 प्रतिशत, 12वीं के लिए 75.79 प्रतिशत) दर्ज किया है।
6 May 2025, 11:38:11 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 जिले,कौन से जिले का कैसा प्रदर्शन रहा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं के टॉप 10 जिले,कौन से जिले का कैसा प्रदर्शन रहा
नरसिंहपुर में 92.73 प्रतिशत नियमित छात्र पास
मंडला में 89.83 प्रतिशत
बालाघाट में 88.07 प्रतिशत
अनूपपुर में 87.66 प्रतिशत
नीमच में 87.29 प्रतिशत
शाजापुर में 86.22 प्रतिशत
सीहोर में 85.54 प्रतिशत
होशंगाबाद में 84.08 प्रतिशत
देवास में 84.05 प्रतिशत
झाबुआ में 83.88 प्रतिशत
6 May 2025, 11:37:33 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉप 10 जिले,कौन से जिले का कैसा प्रदर्शन रहा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉप 10 जिले,कौन से जिले का कैसा प्रदर्शन रहा
इस साल MP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में ये रहे टॉप 10 जिले-
नरसिंहपुर 91.91 फीसदी नियमित छात्र पास
नीमच 86.34 फीसदी
शाजापुर 86.11 फीसदी
मंडला 85.5 फीसदी
सीधी 84.02 फीसदी
शहडोल 83.63 फीसदी
अनूपपुर 83.51 फीसदी
खंडवा 83.28 फीसदी
मंदसौर 83.16 फीसदी
होशंगाबाद 83.06 फीसदी
6 May 2025, 11:21:55 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं। सतना के हर्ष पांडेय ने 479 नंबर हासिल करके साइंस स्ट्रीम में सेकंड पोजिशन बनाई है। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक पाकर प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर रहे हैं।
6 May 2025, 11:17:02 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
MPBSE MP Board Result 2025 Live: इस साल एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 300341 लड़कों ने पंजीकरण कराया था और 299261 ने परीक्षा दी। इनमें से 213594 यानी 71.37 फीसदी पास हुए हैं। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए 304061 लड़कियों ने पंजीकरण कराया था और 303313 ने परीक्षा दी। कुल 235213 लड़कियां (77.55 फीसदी) परीक्षा में पास हुई हैं।
6 May 2025, 11:14:20 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किया है
लड़के
पंजीकृत: 408884
उपस्थित: 405685
पास: 296944
पास प्रतिशत: 73.21 प्रतिशत
लड़कियां
पंजीकृत: 401135
उपस्थित: 399247
पास: 316470
पास प्रतिशत: 79.27 प्रतिशत
6 May 2025, 11:13:09 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं में 3 लाख से अधिक छात्रों ने हासिल की प्रथम श्रेणी
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 3.1 लाख से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।
प्रथम श्रेणी: 318743 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 129472
तृतीय श्रेणी: 592
पास श्रेणी: 0
6 May 2025, 11:12:10 AM IST
MPBSE MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं में 4.2 लाख से ज़्यादा छात्रों ने हासिल की प्रथम श्रेणी
MPBSE MP Board Result 2025 Live: इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4.2 लाख से ज्यादा छात्रों ने हासिल की प्रथम श्रेणी-
प्रथम श्रेणी: 429042 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 182172
तृतीय श्रेणी: 2200
पास श्रेणी: 0