JAC Topper: झारखंड बोर्ड 10वीं की टॉपर गीताजंलि को कितने मिले अंक व कितने कटे? जानें
Jharkhand board result topper: झारखंड बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग की गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है। जानें गीतांजलि को किस विषय में कितने अंक मिले हैं।

Jharkhand Board 10th Topper Marksheet: झारखंड बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in , results.digilocker.gov.in और jacresults.com के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं परीक्षा में कुल 91.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जैक मैट्रिक रिजल्ट में हजारीबाग की गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है। गीतांजलि को कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं। गीतांजलि का कुल पास प्रतिशत 98.60% है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां चेक करें
गीतांजलि को किस विषय में मिले कितने अंक: हजारीबाग, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्रा गीतांजलि कुमारी को म्यूजिक में 100 अंक, अंग्रेजी में 99 नंबर, गणित में 98 अंक, साइंस में 100 अंक, सोशल साइंस में 96 अंक और संस्कृत में 87 नंबर मिले हैं। गीतांजलि के पिता का नाम उमेश पाल है।

झारखंड बोर्ड 10वीं का कैसा रहा रिजल्ट: जैक मैट्रिक रिजल्ट बीते साल की तुलना में इस साल 1.31% बेहतर रहा है। पिछले साल 90.39 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस साल जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 433944 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 431488 ने परीक्षा दी थी जिनमें से 395755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 221040 की फर्स्ट, 157194 की सेकेंड और 17521 की थर्ड डिविजन आई है।
कब हुई थीं परीक्षाएं: इस साल जैक बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 11 फरवरी से 09 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षाओं का आयोजन पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया गया था।