Hindi Newsकरियर न्यूज़JEECUP Topper List 2025: UPJEE Result declared UP polytechnic topper list jeecup admissions nic in

JEECUP Topper List 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, देखें ग्रुप वाइज टॉपरों की लिस्ट

JEECUP Topper List 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें 19 ग्रुप में 425993 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 331193 अभ्यर्थी एग्जाम में बैठे। परीक्षा में कुल 331174 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए योग्य पाए गए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
JEECUP Topper List 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, देखें ग्रुप वाइज टॉपरों की लिस्ट

UP Polytechnic JEECUP Topper List 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो विद्यार्थी यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 5 जून से 13 जून के बीच कराया गया था। इसमें 19 ग्रुप में 425993 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 331193 अभ्यर्थी एग्जाम में बैठे। परीक्षा में कुल 331174 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए योग्य पाए गए हैं।

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के ग्रुप वाइज टॉपर लिस्ट ( रैंक 1 )

ग्रुप और टॉपर का नाम

1. ग्रुप ए - झांसी के शुभ दीक्षित

2. ग्रुप बी - संत रविदास नगर के अनुज प्रताप

3. ग्रुप सी - जौनपुर के दशरथ यादव

4. ग्रुप डी - अयोध्या के आशीष तिवारी

5. ग्रुप ई - आगरा के तेजवीर सिंह

6. ग्रुप एफ - गोरखपुर की अंजिलि शर्मा

7. ग्रुप जी - बस्ती के हर्ष श्रीवास्तव

8. ग्रुप एच - आजमगढ़ के सत्यपाल पांडेय

9. ग्रुप आई - गाजीपुर के अभिनव चौहान

10. ग्रुप के -1 में बलिया के शैलेश कुमार चौहान

11. ग्रुप के-2 में बिहार के जय प्रताप

12. ग्रुप के-3 में कन्नौज के अक्षय कुमार

13. ग्रुप के-4 में बलिया के सोनू कुमार वर्मा

14. ग्रुप के -5 में देवरिया के अतीक मंजूरी

15. ग्रुप के - 6 में वाराणसी की अवंतिका

16. ग्रुप के-8 में गाजीपुर के हिमांशु कुमार

17. ग्रुप एल में अलीगढ़ के आशी जाधव

ये भी पढ़ें:यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEECUP 2025: कोर्स और संबंधित ग्रुप

ग्रुप और कोर्सेज

A इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा

B कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

C फैशन डिजाइन, गृह विज्ञान, टेक्सटाइल डिजाइन और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

D मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट और सेक्रेटेरियल पैक्टिस, लाइब्रेरी एवं इंफोर्मेशन साइंस

E1 (बायो) फार्मेसी में डिप्लोमा

E2 (गणित) फार्मेसी में डिप्लोमा।

F बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (टिशू कल्चर)

G स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम।

H होटल मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

I एयरक्राफ्ट मेन्टेनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

K1 - K8 - इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लेटरल एंट्री।JEECUP 2025: कोर्स और संबंधित ग्रुप

काउंसलिंग 27 जून से

सभी क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को यूपी में स्थित राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट, पार्टनरशिप व प्राइवेट क्षेत्र की पालिटेक्निक संस्थाओं मं संचालित एक, दो, तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी व अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग का आयोजन मुख्य व विशेष चरण के रूप में 27 जून से 14 अगस्त 2025 के बीच कुल 5 चरणों में कराई जाएगी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें