Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 10th Result 2025 out which school is the topper factory many toppers from Indira school

JAC 10th Result 2025 : किस स्कूल से आ रहे सबसे ज्यादा टॉपर्स, झारखंड 10वीं के टॉपर्स की फैक्ट्री है यह स्कूल

इसी साल ही नहीं हर साल यहां के स्टूडेंट्स राज्य का नाम रौशन करते हैं। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग पिछले कई वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
JAC 10th Result 2025 : किस स्कूल से आ रहे   सबसे ज्यादा टॉपर्स, झारखंड 10वीं के टॉपर्स की फैक्ट्री है यह स्कूल

JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 topper factory, Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के जरिए results.digilocker.gov.in , jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर चेक किया जा सकता है। JAC Result Direct link check झारखंड बोर्ड ने आज 10वीं क्लास के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की। इस लिस्ट में एक बात कॉमन थी कि अधिकतर स्टूडेंट्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग के हैं। कुछ स्टूडेंट्स को छोड़ दिया जाए तो टॉपर्स इसी स्कूल के स्टूडेंट्स है। इसे टॉपर्स की फैक्ट्री कहना गलत नहीं होगा। इसी साल ही नहीं हर साल यहां के स्टूडेंट्स राज्य का नाम रौशन करते हैं। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग पिछले कई वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है। पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 में चतरा की बेटी ज्योत्सना ज्योति ने 500 में से 496 अंक लाकर स्टेट टाॅप किया था और वह इसी स्कूल की छात्रा रहीं। इस बार यानि 2025 में गीतांजलि ने टाॅप किया है। एक नहीं लाइन से इस स्कूल के स्टूडेंट्स की संख्या टॉपर्स लिस्ट में छाई हुईहै।

आपको बता दें कि 1984 में स्थापित इस स्कूल को गुणवत्तापूर्ण और समर्पित शिक्षा देने के शुरू किया गया था। इसने झारखंड में लड़कियों की शिक्षा को एक नई दिशा दी है। आज यह स्कूल राज्य के टॉप रैंकिंग स्कूलों में गिना जाता है, जहां से कई छात्राएं आईआईटी, आईएएस, आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में नाम रौशन कर चुके हैं। यह विद्यालय उच्च शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

गीतांजली- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग - कुल अंक: 493 / प्रतिशत: 98.60%

रैंक-2 पाने वाले 4 विद्यार्थी

ऋतु कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

अमृता गुप्ता — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

पुजा कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

अमर कुमार — प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ — 491 अंक / 98.20%

रैंक-3 पाने वाले 2 विद्यार्थी

शिवानी कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 489 अंक / 97.80%

विकास प्रामाणिक — प्रॉप हाई स्कूल बाघमारा बालीपुर — 489 अंक / 97.80%

रैंक- 4

श्रेया कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 488 अंक / 97.60%

साक्षी कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 488 अंक / 97.60%

रैंक- 5

सुभम कुमार पात्रा - +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487 97.40

तहरीन फातमा - उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल रांची 487 97.40

भूमिका मिश्रा- +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487 97.40

वर्षा कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.40

तनिष्का कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.40

कोमल कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.4

JAC 10th Result 2025 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 5वें स्थान पर 6 विद्यार्थी

रैंक- 5

सुभम कुमार पात्रा - +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487 97.40

तहरीन फातमा - उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल रांची 487 97.40

भूमिका मिश्रा- +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487 97.40

वर्षा कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.40

तनिष्का कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.40

कोमल कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हज़ारीबाग 487 97.40

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें