Indian Army Agniveer Admit Card Link : इस लिंक पर सभी कैटेगरी के अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 , joinindianarmy.nic.in : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में जीडी के अलावा अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। एक सिंगल लिंक जारी किया गया है।

Indian Army Agniveer Admit Card 2025 , joinindianarmy.nic.in : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में जीडी के अलावा अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी कैटेगरी के अग्निवीर पदों के एडमिट कार्ड के लिए एक सिंगल लिंक जारी किया गया है। जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस सभी पदों पर भर्ती के लिए अब एडमिट कार्ड https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/94326/login.html पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अलावा सैंपल क्वेशन पेपर का लिंक ( https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/94827/application.html ) भी जारी किया गया है। इसके जरिए अभ्यर्थी पहले से पेपर की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक होगा।
परीक्षा तिथियां
क्रमांक श्रेणी अग्निवीर परीक्षा तिथियां 2025 अवधि
1 अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) 30 जून - 3 जुलाई, 2025 60 मिनट
2 अग्निवीर ट्रेड्समेन (10वीं) 3-4 जुलाई, 2025 60 मिनट
3 अग्निवीर (तकनीकी) 4 जुलाई, 2025 60 मिनट
4 अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वां) 7 जुलाई, 2025 60 मिनट
5 अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) 7 जुलाई, 2025 60 मिनट
6 सोल्जर टेक्निकल (एनए) 8 जुलाई, 2025 60 मिनट
7 हवलदार शिक्षा (आईटी/साइबर, सूचना संचालन, भाषाविद्) 8 जुलाई, 2025 180 मिनट
8 सिपाही (फार्मा) 9 जुलाई, 2025 120 मिनट
9 जेसीओ आरटी (पंडित, मौलवी, पादरी, आदि) 9 जुलाई, 2025 120 मिनट
10 जेसीओ कैटरिंग 9-जुलाई-2025 120 मिनट
11 हवलदार सर्वे ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर 9-जुलाई-2025 120 मिनट
12 अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) 10-जुलाई-2025 60 मिनट
लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
बड़ा बदलाव- चार कैटेगरी में दौड़
इस बार 1600 मीटर की रेस की कैटेगरी भी चार कर दी गई है। इसी के अनुसार अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चुने जाएंगे। अग्निवीर भर्ती में दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को आधे मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाएगा। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। पांच मिनट तीस सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60, पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकंड में 48, पांच मिनट 46 सेकंड से छह मिनट तक 36 और छह मिनट एक सेकंड से छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक मिलेंगे। यह इसलिए किया गया है कि तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए काबिल अभ्यर्थी बाहर न हो सकें।
ग्रुप 1
- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।
ग्रुप 2
- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।
ग्रुप 3
- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।
ग्रुप 4
- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।