Hindi Newsकरियर न्यूज़India Post GDS 3rd Merit List 2025: indiapostgdsonline gov in india post third merit list download pdf

India Post GDS 3rd Merit List 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस थर्ड मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी

India Post GDS 3rd Merit List 2025: जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट www.indiapost.gov.in पर जाकर देखी जा सकती है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 May 2025 10:49 AM
share Share
Follow Us on
India Post GDS 3rd Merit List 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस थर्ड मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी

India Post GDS 3rd Merit List 2025: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (जीडीएस) की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट www.indiapost.gov.in पर जाकर देखी जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों के नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं हैं, वे इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट चेक कर लें। इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट 2025 में सभी चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 3 जून 2025 से पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

इंडिया पोस्ट जीडी तीसरी मेरिट सूची आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए घोषित की गई है।

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)/शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 21413 पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन किया था। ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी, 2025 से 3 मार्च, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।

India Post GDS 3rd Merit List 2025: मेरिट लिस्ट यूं चेक करें

- भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाएं।

- उस राज्य पर क्लिक करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।

- Schedule-III पर क्लिक करें।

- Cntrl + F और अपना नाम खोजें।

- पीडीएफ डाउनलोड करें।

- मेरिट सूची का प्रिंटआउट ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें