BSEB Inter Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, Direct Link
BSEB Inter Compartment Exam 2025: बीएसबीई बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की छात्रों के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

Bihar Board 12th Compartment Exam Answer Key: बीएसबीई बिहार बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की छात्रों के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और 21 मई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्रों के लिए आपत्ति दर्ज करने का लिंक दोपहर 4 बजे तक एक्टिव रहेगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 2 मई 2025 से 13 मई 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किया गया था। दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था। प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 14 मई 2025 से 15 मई 2025 तक किया गया था।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए समिति की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां रजिस्टर ऑब्जेक्शन रिगार्डिंग आंसर की इंटर कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 लिंक या http://objection.biharboardonline.com/ पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों के द्वारा कोड एवं क्रमांक अंकित कर लॉगइन करेंगे एवं सम्बंधित विषयवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसा रहा-
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के कुल 633896 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 568330 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 65566 है। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 89.66 है। लड़कियों का पासिंग लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 91.29 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 88.63 प्रतिशत रहा।
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 611365 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 505884 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 105481 है। इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 82.75 है। लड़कियों का पासिंग लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 85.04 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.94 प्रतिशत रहा।
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 34821 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 32999 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 1822 है। इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 94.77 है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 97 प्रतिशत रहा है।