BPSC : खुशखबरी, बीपीएससी 71वीं भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, PT की डेट बदली, आयोग का नया कैलेंडर
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब 1250 की बजाय 1264 पदों पर भर्ती होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब 1250 की बजाय 1264 पदों पर भर्ती होगी। 14 पद पुलिस उपाधीक्षक ( DSP) के जोड़े गए हैं। आयोग को 16 जून को गृह विभाग आरक्षी शाखा बिहार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक के 14 खाली पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना मिली थी। 71वीं भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह 71वीं पीटी 13 सितंबर 2025 को होगी। जबकि पहले यह 30 अगस्त को होनी।
पद और संख्या
1. वरीय उप समाहर्ता 100
2. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी 79
3. श्रम अधीक्षक 10
4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक 03
5. ईख पदाधिकारी 17
6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी 502
7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी 22
8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी 13
9. राजस्व पदाधिकारी 45
10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 459
11. पुलिस उपाधीक्षक - 14
आयु सीमा-
20 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। BC और EBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग- 600 रुपये
एससी-एसटी- 150 रुपये
महिलाएं- 150 रुपये
दिव्यांगजन- 150 रुपये