Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़top 10 most valuable companies of the world there is a country smaller than India in the list but

ये हैं दुनिया की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियां, लिस्ट में भारत से भी छोटे देश का नाम, लेकिन…

Top 10 companies: एआई चिप बनाने वाली एनवीडिया आज दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। यह माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है।दुनिया 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में भारत की कोई कंपनी नहीं है। बहुत छोटे से देश ताइवान और सऊदी अरब की एक-एक कंपनी टॉप-10 में है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 12:17 PM
share Share
Follow Us on
ये हैं दुनिया की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियां, लिस्ट में भारत से भी छोटे देश का नाम, लेकिन…

Top 10 companies: एआई चिप बनाने वाली एनवीडिया आज दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। यह माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी वह एक दुनिया टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में पहले स्थान पर थी, लेकिन डीपसिक के आने के बाद इसके शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह नंबर वन का ताज खो दी। बुधवार 25 जून 2025 को एनवीडिया के शेयर आसमान छू गए और उसने एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का ताज हासिल कर लिया। दुनिया 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में भारत की कोई कंपनी नहीं है। इसके मुकाबले बहुत छोटे से देश ताइवान और सऊदी अरब की एक-एक कंपनी टॉप-10 में है। पूरी लिस्ट में अमेरिका का ही दबदबा है।

मार्केट कैप के आधार पर दुनिया की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियां

1. एनवीडिया (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹323.511 लाख करोड़ (लगभग $3.88 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹13,265

एक दिन में बदलाव: +4.33%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी चिप निर्माता, जो विशेष रूप से एआई , गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) बनाने के लिए प्रसिद्ध है। एआई बूम के चलते इसकी कीमत और मांग तेजी से बढ़ी है। एआई (AI) की मांग से लाभान्वित होकर NVIDIA ने हाल ही में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब वापस हासिल किया है।

2. माइक्रोसॉफ्ट (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹314.533 लाख करोड़ (लगभग $3.77 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹42,318

एक दिन में बदलाव: +0.44%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी टेक दिग्गज, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस सॉफ्टवेयर (MS Office), क्लाउड सर्विसेज (Azure) और लिंक्डइन का मालिक। क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई में भी बड़ा निवेशक है।

ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया की टॉप-10 अर्थव्यवस्थाएं, भारत से कितना अमीर है चीन?
ये भी पढ़ें:दुनिया के टॉप-10 तेल उपभोक्ता देश, भारत में 10 लाख बैरल प्रतिदिन की मांग बढ़ेगी

3. एप्पल (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹258.797 लाख करोड़ (लगभग $3.10 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹17,327

एक दिन में बदलाव: +0.63%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी टेक कंपनी, आईफोन, मैक, आईपैड, एप्पल वॉच जैसे उपकरण और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम बनाती है। इसकी सेवाएं (ऐप स्टोर, एप्पल म्यूजिक, आईक्लाउड) भी प्रमुख राजस्व स्रोत हैं।

4. अमेजन (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹193.472 लाख करोड़ (लगभग $2.32 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹18,224

एक दिन में बदलाव: +0.37%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी कंपनी, दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर है। इसकी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा (Amazon Web Services - AWS) दुनिया में अग्रणी है और इसका एक बड़ा आमदनी का स्रोत है।

5. अल्फाबेट (Google) (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹178.429 लाख करोड़ (लगभग $2.14 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹14,742

एक दिन में बदलाव: +2.24%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी कंपनी, गूगल सर्च, यूट्यूब, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम, जीमेल और गूगल क्लाउड की मालिक। ऑनलाइन विज्ञापन इसकी आय का प्रमुख जरिया है।

6. मेटा प्लैटफॉर्म्स (Facebook) (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹153.178 लाख करोड़ (लगभग $1.84 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹60,922

एक दिन में बदलाव: +0.49%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी कंपनी, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मेसेंजर की मालिक। मेटावर्स में बड़ा दांव लगा रही है। ऑनलाइन विज्ञापन प्रमुख आय का स्रोत है।

ये भी पढ़ें:कभी टायलट साफ किया, बर्तन धोया और आज खड़ी कर दी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

7. सऊदी अरामको (सऊदी अरब)

मार्केट कैप: ₹133.826 लाख करोड़ (लगभग $1.60 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹553.33

एक दिन में बदलाव: +0.82%

क्या करती है कंपनी: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी, दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल उत्पादन और भंडार रखने वाली कंपनी। यह टॉप 10 में एकमात्र गैर-टेक कंपनी है।

8. ब्रॉडकॉम (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹107.008 लाख करोड़ (लगभग $1.28 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹22,751

एक दिन में बदलाव: +0.33%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी सेमीकंडक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर कंपनी। इसके चिप्स डेटा सेंटर, नेटवर्किंग, वायरलेस कम्युनिकेशन और स्टोरेज उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं।

9. टीएसएमसी (ताइवान)

मार्केट कैप: ₹99.311 लाख करोड़ (लगभग $1.19 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹19,148

एक दिन में बदलाव: +1.20%

क्या करती है कंपनी: ताइवान की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी। दुनिया की सबसे बड़ी डेडिकेटेड सेमीकंडक्टर (चिप) फाउंड्री। एप्पल, एनवीडिया, क्वालकॉम जैसी कंपनियों के लिए चिप्स बनाती है।

10. टेस्ला (अमेरिका)

मार्केट कैप: ₹90.696 लाख करोड़ (लगभग $1.09 ट्रिलियन)

शेयर मूल्य: ₹28,158

एक दिन में बदलाव: +3.79%

क्या करती है कंपनी: अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) और क्लीन एनर्जी कंपनी। इलेक्ट्रिक कारों के अलावा सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी बनाती है।

स्रोत: companiesmarketcap.com

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें