आज फिर शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 573 अंक टूटा
Stock Market Updates Today: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत या फिर 573.38 अंक की गिरावट के बाद 81,118.60 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.68 प्रतिशत या फिर 169.60 अंक की गिरावट के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Updates Today: शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत या फिर 573.38 अंक की गिरावट के बाद 81,118.60 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.68 प्रतिशत या फिर 169.60 अंक की गिरावट के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले सेंसेक्स आज दिन में 80,354.59 तक टूट गया था। वहीं, निफ्टी 0.68 प्रतिशत या फिर 169.60 अंक की गिरावट के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ है।
अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज 2.61 प्रतिशत की गिरावट मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर देखने को मिली है। वहीं, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक के भी शेयर 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
Stock Market Live Updates: 11.45 Pm : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, सुबह की गिरावट के बाद अब मार्केट में रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स 0.81 प्रतिशत या फिर 658.50 अंक की गिरावट के साथ 81,033.48 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.82 प्रतिशत या फिर 205.10 अंक की गिरावट के बाद 24,683.55 पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Live Updates Today 13 May 2025 Opening Bell: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़े टेंशन की वजह से घरेलू स्टॉक मार्केट क्रैश कर गया है। सेंसेक्स 1264.17 अंक की गिरावट के बाज 80,427.81 अंक पर खुला है। वहीं, निफ्टी 24,473 पर खुला है। तेल कंपनियां जैसे बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओएसी की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
Stock market live updates today 9.22 AM: सेंसेक्स 1.39 प्रतिशत या फिर 1132.21 अंक की गिरावट के साथ 80,559.77 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 1.08 प्रतिशत या फिर 268.40 अंक की गिरावट के साथ 24,619.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, सेंसेक्स की टॉप 30 की 30 कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं।
प्री मार्केट में भी शेयर बाजार की स्थिति काफी खराब थी। सेंसेक्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। बता दें, इजरायल का ईरान पर किए गए हमले की वजह से शेयर बाजार की स्थिति काफी खराब है। इस हमले की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी असर पड़ा है। कच्चे तेल का भाव आज 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।
कल 636 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 798.66 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,266 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,731 शेयरों में तेजी रही। 147 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यह निवेश की सलाह नहीं है।)