Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 22 may nse bse sensex nifty top gainers losers

Share Market Updates 22 May: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, अंत के कुछ घंटों में दिखी रिकवरी

Share Market Updates 22 May: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स गुरुवार को 0.79 प्रतिशत या फिर 644.64 अंक की गिरावट के साथ 80,951.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.82 प्रतिशत या फिर 203.75 अंक की गिरावट के साथ 24,609.70 अंक पर बंद हुआ था।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
Share Market Updates 22 May: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, अंत के कुछ घंटों में दिखी रिकवरी

Stock Market Updates Today: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि सेंसेक्स एक वक्त पर 1000 से अधिक अंक टूट गया था। लेकिन अब मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर 644.64 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स गुरुवार को 0.79 प्रतिशत या फिर 644.64 अंक की गिरावट के साथ 80,951.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.82 प्रतिशत या फिर 203.75 अंक की गिरावट के साथ 24,609.70 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें:इस डिफेंस स्टॉक के हाथ लगा ₹25000 करोड़ का काम, शेयरों में करीब 12% की तेजी

सेंसेक्स में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.27 प्रतिशत की गिकावट के साथ बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, मारुति, टाटा मोटर्स, एलटी जैसी 13 कंपनियों के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल और कोटक बैंक के शेयरों में आज गिरावट के माहौल में तेजी देखने को मिली है।

बाजार की गिरावट के माहौल में 226 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 222 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

Stock Market Live Updates 22 May 2025 @ 2.35 Pm: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.26 प्रतिशत या फिर 1029.84 अंक की गिरावट के बाद 80,566.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 1.36 प्रतिशत या फिर 337.10 अंक की गिरावट के बाद 24,476.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, टेक महिंद्रा के शेयर 2.42 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया था।

ये भी पढ़ें:इस डिफेंस स्टॉक के हाथ लगा ₹25000 करोड़ का काम, शेयरों में करीब 12% की तेजी

1:00 PM Share Market Live Updates 22 May: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी अब तूफान बन रही है। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,596 पर आ गया है। निफ्टी भी 301 अंक लुढ़क कर 24,512 पर आ गया है। एनएसई पर 2740 स्टॉक्स में से 1600 लाल निशान पर हैं और 1062 हरे।

12:10 PM Share Market Live Updates 22 May: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी अब तूफान बनने की ओर अग्रसर है। सेंसेक्स 803 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,793 पर आ गया है। इसमें टाटा स्टील और भारती एयरटेल को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर है। पावर ग्रिड भी 2 फीसदी से अधिक टूट चुका है। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स भी पस्त हैं। निफ्टी भी 235 अंक लुढ़क कर 24,578 पर आ गया है।

10:25 AM Share Market Live Updates 22 May: सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और इटर्नल टॉप गेनर हैं और यही चार शेयर ही हरे निशान पर हैं। पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत 26 स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स 723 अंक नीचे 80873 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगा चुका है। यह 237 अंकों के नुकसान के साथ 24575 पर है।

9:25 AM Share Market Live Updates 22 May: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर रही। मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही बड़ी गिरावट की ओर कदम बढ़ा दिया। सेंसेक्स 718 अंक टूटकर 80878 पर आ गया। जबकि, निफ्टी 182 अंक नीचे 24630 पर आ गया है।

9:15 AM Share Market Live Updates 22 May: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 273 अंकों की गिरावट के साथ 81323 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 79 अंकों के नुकसान के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 24733 के स्तर से की।

Share Market Live Updates 22 May: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात तेजी से गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को, भारतीय शेयर बाजार उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 81,596.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 24,813.45 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के लिए प्रमुख ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के चलते एशियाई बाजारों में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। निक्केई 0.8 प्रतिशत गिरकर 37,007.79 पर आ गया, जो 8 मई के बाद से सबसे कम 36,873.61 पर है। टॉपिक्स 0.45 प्रतिशत फिसल गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.59 प्रतिशत और कोस्डैक 0.69 प्रतिशत गिरा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,783 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 48 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को नीचे बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 816.80 अंक या 1.91 प्रतिशत टूटकर 41,860.44 पर आ गया। जबकि एसएंडपी 500 95.85 अंक या 1.61 प्रतिशत गिरकर 5,844.61 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 270.07 अंक या 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,872.64 पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के शेयर

गूगल पैरेंट अल्फाबेट शेयर की कीमत 2.7 प्रतिशत बढ़ी, जबकि एनवीडिया स्टॉक की कीमत में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई। एप्पल के शेयरों में 2.3 प्रतिशत और टेस्ला के शेयर की कीमत में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के शेयरों में लगभग 6 प्रतिशत, टारगेट शेयरों में 5.2 प्रतिशत और वोल्फस्पीड के शेयरों में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

भारत और अमेरिका 8 जुलाई से पहले अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा कर सकते हैं, जिसमें नई दिल्ली घरेलू वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत टैरिफ से पूरी छूट मांग सकती है।

इजरायल-यमन युद्ध

इजरायली सेना ने कहा कि उसने गुरुवार तड़के यमन से इजरायल को निशाना बनाने वाली एक मिसाइल को रोक दिया/ मिसाइल ने मध्य इजरायल के कई क्षेत्रों में सायरन बजाया।

सोने की कीमतों में तेजी

डॉलर में कमजोरी के बीच निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश के विकल्प की ओर झुकने से सोने की कीमतों में तेजी आई। हाजिर सोने की कीमतें 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,320.37 डॉलर प्रति औंस हो गईं, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,322.20 डॉलर हो गया।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें