Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani Reliance Industries building 3 bigger factories will start solar Panel production this year

3 बड़ी फैक्ट्रियां बना रही रिलायंस, सोलर पैनल होंगे तैयार, 20GW तक कैपेसिटी का प्लान

सोलर पैनल बनाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री इस साल चालू हो जाएगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बताया है। कंपनी 3 बड़ी फैक्ट्रियां बना रही है, जिनमें क्लीन एनर्जी से जुड़े प्रॉडक्ट्स तैयार होंगे।

Vishnu Soni रॉयटर्सThu, 22 May 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
3 बड़ी फैक्ट्रियां बना रही रिलायंस, सोलर पैनल होंगे तैयार, 20GW तक कैपेसिटी का प्लान

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) इस साल अपनी सोलर फोटोवॉल्टिक मॉड्यूल्स फैक्ट्री (सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री) चालू कर देगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह बात गुरुवार को बताई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्ट्रैटेजी और इनीशिएटिव्स के प्रेसिडेंट पार्थ पी मैत्रा ने बताया, 'हम 3 बड़ी फैक्ट्रियां बना रहे हैं...यह फैक्ट्रियां क्लीन एनर्जी से जुड़ी जरूरतों का उत्पादन करेंगी।' साल 2022 में पीछे रहने के बाद भारत अपने क्लीन एनर्जी टारगेट्स को पूरा करने की कोशिश में जुटा है।

क्षमता को सालाना 20 गीगावॉट तक करने का लक्ष्य
पिछले सालों में भारत ने क्लीन एनर्जी सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाया है, लेकिन साल 2030 तक 500 गीगावॉट (GW) के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले पांच साल में कैपेसिटी एडिशंस को दोगुना करना होगा। यह बात ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर रिपोर्ट में कही गई है। मैत्रा ने कहा है कि रिलायंस का लक्ष्य सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी को सालाना 20 गीगावॉट तक करने का है। उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की बैटरी और माइक्रो पावर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री अगले साल शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:2 दिन में 30% की तेजी, टाटा के इस शेयर पर टूटे लोग, टाटा संस लगा सकती है पैसा

तो सोलर पैनल बनाने में हम हो जाएंगे नंबर 2
पार्थ पी मैत्रा ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो हम सोलर फोटोवॉल्टिक मॉड्यूल्स (सोलर पैनल) तैयार करने में दुनिया में नंबर-2 हो जाएंगे। हम चीन के बाहर टोटल सोलर फोटोवॉल्टिक मॉड्यूल्स का करीब 14 पर्सेंट प्रॉडक्शन करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में गिरावट के साथ 1409.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 115 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1608.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1115.55 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें