Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Drone company Zen Technologies shares surges 5 percent after defence deal

बाजार में हाहाकार के बावजूद इस शेयर पर टूटे निवेशक, डिफेंस कंपनी ने दी बड़ी डील की जानकारी

पिछले महीने इसमें 5.3% की बढ़त हुई है, लेकिन इस साल अब तक इसमें 19.7% की गिरावट आई है। फर्म का मार्केट कैप BSE पर 17,877 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मल्टीबैगर स्टॉक ने दो साल में 410% और पांच साल में 3569% की बढ़त हासिल की है।

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
बाजार में हाहाकार के बावजूद इस शेयर पर टूटे निवेशक, डिफेंस कंपनी ने दी बड़ी डील की जानकारी

Zen Technologies shares: शेयर बाजार में हाहाकार के बावजूद जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लग गया। यह शेयर आज 1995.30 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया था। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक डील है। दरअसल, डिफेंस कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने TISA एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (TISA) में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जो स्वदेशी रूप से विकसित लोइटरिंग म्यूनिशन और मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) में विशेषज्ञता वाली एक उभरती हुई रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह डील ₹6.56 करोड़ में हुई है।

क्या है डिटेल

बता दें कि वर्तमान में जेन टेक डिफेंस ट्रेनिंग और एंटी ड्रोन सॉल्यूशन सेगमेंट में मौजूद है। TISA एयरोस्पेस एक उभरती हुई डिफेंस टेक कंपनी है, जो स्वदेशी रूप से विकसित लोइटरिंग मुनिशन और यूएवी में विशेषज्ञता रखती है। वित्त वर्ष 2025 में TISA एयरोस्पेस का कारोबार ₹1.81 करोड़ था। इसने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के लिए एक परियोजना को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है। 31 मार्च, 2025 तक जेन टेक की कुल ऑर्डर बुक ₹691.94 करोड़ थी। कंपनी को वित्त वर्ष 26-28 के दौरान 50% की राजस्व वृद्धि चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) की उम्मीद है, हालांकि वित्त वर्ष 26 में यह वृद्धि धीमी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:₹14 के पावर शेयर शेयर को खरीदने की लूट, लगातार तेजी, देना पड़ा था स्पष्टीकरण
ये भी पढ़ें:बिकने जा रही है यह कंपनी, अगले सप्ताह हो जाएगा फैसला! ₹3 का है शेयर

कंपनी के शेयरों के हाल

जेन टेक के शेयरों में 5% की बढ़त के साथ ₹1,994.6 प्रति शेयर का इंट्राडे हाई स्तर छू गया। पिछले महीने इसमें 5.3% की बढ़त हुई है, लेकिन इस साल अब तक इसमें 19.7% की गिरावट आई है। फर्म का मार्केट कैप BSE पर 17,877 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मल्टीबैगर स्टॉक ने दो साल में 410% और पांच साल में 3569% की बढ़त हासिल की है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें