Hindi Newsबिहार न्यूज़Yagya not only creates atmosphere of devotion it also purifies the mind Tejashwi Yadav started preaching

यज्ञ से भक्ति का माहौल तो बनता ही है, मन की भी शुद्धि होती है; जब तेजस्वी यादव ज्ञान देने लगे

बेगूसराय में तेजस्वी यादव ने महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन किया। इस दौरान तेजस्वी राजनीति भूलकर प्रवचन देने लगे।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 May 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
यज्ञ से भक्ति का माहौल तो बनता ही है, मन की भी शुद्धि होती है; जब तेजस्वी यादव ज्ञान देने लगे

बिहार के बेगूसराय में आयोजित महारूद्र यज्ञ का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने यज्ञ मंडप में लगे फीता काटकर विधिवत यज्ञ का उद्घाटन किया। इसके बाद यज्ञ परिसर का भ्रमण भी किया। इस दौरान लोगों को धर्म और आध्यात्म का ज्ञान देने लगे। बलिया प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत तुलसीटोल गांव में शुक्रवार से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने यज्ञ परिसर में स्थापित आकर्षक मूर्तियां का दर्शन किया और इन्हें बनाने वाले कलाकारों की खुले दिल से साराहना की। साथ ही ग्रामीणों की भी इस भव्य आयोजन करने को लेकर तारीफ की। इसके बाद वे यज्ञ स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव प्रवचन देने लगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण में भक्ति मय माहौल तो बनता ही है। साथ ही मन की शुद्धि भी होती है। यज्ञ के हवन की खुशबू जहां तक जाती है वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। जिन लोगों ने मिलकर यह भव्य आयोजन किया है उन्हें बहुत धन्यवाद।

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार के ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। सीमा पर पाकिस्तान के साथ हो रहे युद्ध पर कहा कि हमारे जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं। शहीद परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमें अपने देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाना चाहिए। उनकी बदौलत ही हम सब सुरक्षित हैं और अपना काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पहलगाम की आतंकी घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति भी संवेदना प्रकट की।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भले ही धर्म और आध्यात्म में आस्था हो पर उनकी पार्टी के कुछ विधायक समय समय पर हिंदू धर्म की मान्यताओं, ग्रंथों और देवी देवताओं पर सवाल उठाते रहते हैं। राममंदिर के उद्घाटन से समय तेजस्वी यादव का भी विवादित बयान सामने आया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें