कान में ईयर फोन और सामने मोबाइल, फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही की मौत का क्या है सच

इसके बाद पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी जांच टीम के हाथ लगी। हालांकि, नोट में क्या है इस बारे में पुलिस ने कुछ भी कहने से कतरा रही है। महिला सिपाही पुलिस निरीक्षक कार्यालय में टाइपिस्ट का काम करती थी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 28 Aug 2024 09:01 AM
share Share
Follow Us on
कान में ईयर फोन और सामने मोबाइल, फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही की मौत का क्या है सच

कटिहार के कोढ़ा थाना परिसर में मंगलवार को महिला पुलिस बैरेक के समीप स्थित एक कमरे में महिला सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली। महिला सिपाही सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर अग्रेल गांव के अनिल कुमार सिंह की पुत्री अनिता कुमारी (25 वर्ष) थी। सूचना पर कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष दल बल के साथ कमरे के पास पहुंचे ववरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी।

इसके बाद पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी जांच टीम के हाथ लगी। हालांकि, नोट में क्या है इस बारे में पुलिस ने कुछ भी कहने से कतरा रही है। महिला सिपाही पुलिस निरीक्षक कार्यालय में टाइपिस्ट का काम करती थी। उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथियों ने बताया कि अनिता 10 दिनों के लिए छुट्टी पर घर गई थी। दो दिन पूर्व ही वह घर से आयी थी।

कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि महिला सिपाही की लाश कोढ़ा थाना परिसर में एक कमरे में फंदे से लटकी मिली है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। कान में ईयर फोन लगा था व सामने मोबाइल रखा था। जांच हो रही है।

कटिहार से सूचना आते ही परिजनों में मचा कोहराम

इधर महिला सिपाही अनिता कुमारी की आत्महत्या करने की खबर मिलते ही मुजफ्फरपुर के मुरौल में मौजूद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह पांच भाई बहनों में दूसरे स्थान पर थी। इसके बाद परिजन पंचायत के मुखिया देव कुमार के साथ कटिहार के लिए रवाना हो गए। छोटे भाई सूरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी दोपहर में बात हुई थी। उस दौरान सब ठीक था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें