Hindi Newsबिहार न्यूज़two minor girls dead from current 2 other injured in bihar katihar

बिहार में यहां करंट ने ढाया कहर, दो नाबालिग लड़कियों की ली जान; 2 झुलसीं

बताया जा रहा है कि खेत में धान लगाने के दौरान मोटर के इंजन में करंट था। इसी करंट के चपेट में चार लोग आ गए। तेज करंट लगने की वजह से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 29 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में यहां करंट ने ढाया कहर, दो नाबालिग लड़कियों की ली जान; 2 झुलसीं

बिहार के कटिहार जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में करंट की चपेट में आने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। इस घटना में दो अन्य घायल हो गए हैं और इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खेत में धान लगाने के दौरान मोटर के इंजन में करंट था। इसी करंट के चपेट में चार लोग आ गए। तेज करंट लगने की वजह से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें