जमुई: गिद्धौर के नयागांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
गिद्धौर के नयागांव में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं ने समाधि स्थल पर पहुंचकर...

गिद्धौर । निज संवाददाता जिले के कुन्धुर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले नागी नकटी के कटहरा नदी के तलछटी में बसा नयागांव एक बार पुनः दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के 15 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से गुलजार हो उठा। बताते चले कि दिवगंत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंह के पुण्यतिथि पर नयागांव समाधि स्थल पहुंचे प्रदेश के मंत्री, विद्यायक, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने समाजवादी विचार धारा के इस नेता को समाधि स्थल पर उन्हें वायु एवं सड़क मार्ग से पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आये थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, जयंत राज, सुमित कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सांसद गिरधारी यादव, एमएलसी अजय कुमार सिंह, झाझा विद्यायक दामोदर रावत, मुंगेर विद्यायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर विद्यायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, पूर्व विधायक डॉ. रविन्द्र यादव, दिवंगत दादा की पत्नी व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पुत्री विद्यायक श्रेयसी सिंह, मानसी सिंह, दामाद श्वेताभ, भाई कुमार त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य कई पारिवारिक परिजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं इस दौरान समाधि स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के दिग्विजय सिंह के आत्म शांति हेतु वेद मंत्रोच्चार के साथ अन्तरजिले भर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भजन, कीर्तन व शांति पाठ का आयोजन किया गया। बतातें चले कि सीएम के आगमन को लेकर समाधि स्थल, हैलीपैड से लेकर 05 किलोमीटर के दायरे में कई प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि सभा से जुड़े हर गतिविधि की कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। वहीं समाधि स्थल पर आने वाले लोगों की जांच पड़ताल कर ही समाधि प्रवेश दिया जा रहा था। इधर जिले से अपने चहेते नेता दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि देने भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी, समाजसेवी भावानंद, जदयू नेता ई. शम्भु शरण, भाजपा नेता बिनोद यादव, राजद नेता राजेन्द्र यादव के अलावे अन्तर जिले भर के दादा के चाहने वाले लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।