Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Incident 11-Year-Old Girl Found Dead in Supaul Hospital

फंदे से लटकी मिली नाबालिग, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सुपौल के नर्मिली अनुमंडलीय अस्पताल में 11 वर्षीय प्रीति कुमारी को मृत अवस्था में लाया गया। उसकी मां ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी और जब घर लौटी, तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 28 June 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
फंदे से लटकी मिली नाबालिग, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सुपौल, हन्दिुस्तान संवाददाता नर्मिली अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की देर शाम एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को परिजनों ने मृत अवस्था में भर्ती कराया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकत्सिक डॉ. रामप्रकाश पासवान ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छजना गांव वार्ड संख्या-12 निवासी श्याम चौपाल की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने नर्मिली थाना को सूचना दी, जिसके बाद एएसआई विकास कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नरहिया थाना को सूचित कर शव सौंप दिया।

नरहिया थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, अस्पताल परिसर में मौजूद मृतका की मां सुन्दर देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह खेत में काम कर रही थी। शाम को घर लौटी तो बेटी को फंदे से झूलता हुआ देखा। हालांकि उन्होंने घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं बताया। इस बाबत नर्मिली थाना अध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया है। वहीं नरहिया थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। रो-रो कर बुरा हाल, मां बोलीझ्र कुछ समझ नहीं आ रहा अस्पताल परिसर में मृतका की मां सुन्दर देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह खेत में काम कर रही थीं। शाम को घर लौटीं तो देखा कि उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई है।उन्होंने ने बताया कि प्रीति चार संतानों में तीसरे नंबर पर थी। उससे छोटी एक और बेटी है, जो अपनी बहन की हालत देखकर सहम गई है और लगातार रो रही है।मां का कहना है था कि हम कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, हमारी बच्ची कभी कोई शिकायत नहीं करती थी। सब कुछ अचानक हुआ, अब कुछ सोच भी नहीं पा रहे। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन यह जरूर कहा कि सच्चाई क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें