सुपौल : किशनपुर के छह राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ
किशनपुर में छह राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 21 जून से शुरू होने वाले इस शिविर में किसानों का ई-केवाईसी किया जाएगा। इसके बाद राजस्व कर्मचारी किसानों की भूमि से...

किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छह राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां बेगमगंज, दुबियाही, सुजानपुर, सुकमारपुर, कलीमुंगरा एवं बरहत्था राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 21 जून से शुरू है। इस संबंध में कृषि को-ऑर्डिनेटर धनंजय कुमार ने बताया कि कृषि समन्वयक की आईडी से किसानों का पहले ई केवाईसी होगा। इसके बाद राजस्व कर्मचारी अपनी आईडी से उक्त किसान की जमीन से संबंधित सारी जानकारी अपलोड करेंगे। उक्त प्रक्रिया के बाद किसानों को फार्मर रजिस्ट्री नम्बर उपलब्ध करवाया जाएगा। जहां इस नम्बर में किसानों के जमीन से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
जिससे एक क्लिक पर उक्त किसान का सभी डेटा उपलब्ध मिलेगा। यह कार्य पहले चरण में पीएम किसान लाभार्थी का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। जहां बचे सूची में प्राप्त अन्य कृषक का भी इनके बाद फार्मर रजिस्ट्री किया जाएगा। बताया की सभी फार्मर रजिस्ट्री शिविर पर एक कृषि समन्वयक, एक राजस्व कर्मचारी एवं एक किसान सलाहकार मौजूद रहेंगे। इस दौरान राजस्व कर्मी अमरेश शर्मा मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।