Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsContinuous Rain Brings Relief to Farmers in Ratanpur

सुपौल : बारिश से गर्मी से राहत, धान रोपाई में जुटे किसान

रतनपुर में चार दिनों की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसान अब धान की रोपाई और खेतों की जोताई में जुट गए हैं। पहले बारिश न होने से कृषि कार्य ठप था, लेकिन अब किसान खुश हैं और मजदूरों को भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 26 June 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : बारिश से गर्मी से राहत, धान रोपाई में जुटे किसान

रतनपुर, निस। रतनपुर थाना क्षेत्र में तथा राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि किसान अब धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। किसान खेतों की जोताई का काम करने लगे हैं। पूर्व से बारिश नहीं होने से कृषि कार्य अभी तक ठप पड़ा हुआ था। समय पर वर्षा हो जाने के चलते किसान काफी खुश नजर आ रहे है तथा मजदूरों को भी मजदूरी मिल गई है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह अगर बारिश होती रही तो हमलोग जल्द धान की रोपाई का काम कर पाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें