शहर में ई-रिक्शा की बेतहाशा बढ़ोतरी से जाम की समस्या गहराई
सीवान में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मुख्य चौक-चौराहों और तंग गलियों में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों को समय पर अपने गंतव्य तक...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 June 2025 03:02 PM

सीवान। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की बेतहाशा बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर तंग गलियों तक, हर जगह जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य स्थानों जैसे कि मालवीय चौक, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, और महादेवा में दिनभर जाम लगा रहता है। इससे आम लोगों और स्कूली बच्चों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।