Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSpecial Voter List Revision Campaign 2025 Begins in Darounda Bihar

मतदाता सूची में नए मतदाता के नाम जोड़े जाएंगे

दरौंदा प्रखंड में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 शुरू होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी लेंगे। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य 26 जुलाई 2025 तक होगा। मतदाता सूची का प्रारुप 1...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 28 June 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
मतदाता सूची में नए मतदाता के नाम जोड़े जाएंगे

दरौंदा। प्रखंड में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 शुरू होगी। बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संबंधीत जानकारी लेंगे। जिसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि घर घर जाकर मतदाता का सर्वे 26 जुलाई 2025 तक करेंगे। मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन 1 अगस्त को, दावे आपत्ति की अवधि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक लिया जाएगा। जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितम्बर को होगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक बीएलओ को प्रत्येक घर का सर्वे अनिवार्य रूप से करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें