Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsNew Aadhar Card Center Reopens in Bhagwanpur Hat for Public Convenience

आधार बनाने वाला काउंटर फिर से हुआ चालू, बनने लगा आधार

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। Bole siwanर लंबे समय से बंद था। इस कारण नया आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग भटक रहे थे।आधार केन्द्र के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीडीओ कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 June 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
 आधार बनाने वाला काउंटर फिर से हुआ चालू, बनने लगा आधार

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में नया आधार कार्ड बनाने एवं सुधार करने का काम शुरू हो गया है। आधार कार्ड बनाने का यह काउंटर लंबे समय से बंद था। इस कारण नया आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग भटक रहे थे।आधार केन्द्र के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने का काम बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभागीय पहल से यह काउंटर फिर से शुरू हो गया है। यहां पर नया आधार कार्ड बनाने एवं सुधार करने का काम होने लगा है।

अब लोगों को आधार कार्ड बनाने एवं सुधार कराने में सहूलियत होगी। इस आधार केन्द्र के संचालक संतोष कुमार राय ने बताया कि सोमवार से प्रखंड परिसर में आधार बनाने का काम शुरू हो गया। इस केन्द्र पर अठारह वर्ष की उम्र तक के बच्चे का निःशुल्क नया आधार कार्ड जा रहा है। आधार में सुधार के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जन्मतिथि और नाम का सुधार करने में दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीद है कि यह समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। एस एस हाई स्कूल सह इंटर कालेज में स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाने एवं सुधार करने के लिए सेन्टर बनाया गया था, जिसमें बच्चों का आधार कार्ड में सुधार किया जा रहा था। लेकिन इस केन्द्र को भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर 31 मार्च से बंद कर दिया गया था। अब प्रखंड परिसर में आधार केन्द्र के चालू हो जाने से स्कूली बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें