प्रखंड कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
महाराजगंज में प्रखंड कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर काम किया और धरना प्रदर्शन किया। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में यह कदम उठाया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 27 June 2025 03:17 PM

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मियों ने बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ सम्बद्ध गोप गुट महासंघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन भी किया। कर्मचारी विपुल कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग अपनी मांगों के समर्थन में यह कदम उठा रहे है। और आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। काला बिल्ला लगाने वालों में प्रधान लिपिक रवि प्रकाश, लिपिक विपुल कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार, निधि कुमारी, रंजन कुमार, नाजिर अरविंद कुमार सहित अंचल व प्रखंड के सभी कर्मी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।